Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के लिए फ्रांसीसी डाक संग्रहालय ने आयोजन समिति और ला पोस्टे ग्रुप के सहयोग से आधिकारिक डाक टिकट जारी किया है। डाक टिकट पर एफिल टावर और सीन नदी जैसे प्रतिष्ठित स्थानों को दर्शाया गया है। आधिकारिक ओलंपिक टिकट की कीमत 1.96 यूरो है। इसकी आठ लाख प्रतियां बिकेंगी और 29 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी।
आधिकारिक डाक टिकट जारी करने के संबंध में पेरिस 2024 आयोजन समिति के अध्यक्ष टोनी एस्टांगुएट ने कहा, टिकट पर पेरिस 2024 के रंग हैं। यह खेलों के शुभारंभ में योगदान देगा। वहीं, ला पोस्ट ग्रुप के अध्यक्ष और सीईओ फिलिप वाहल ने कहा कि प्रतीकात्मक टिकट को जारी करने पर गर्व है। प्रतीकों से समृद्ध यह खेलों की आत्मा को दर्शाता है।
Home / Sports / Other Sports / Paris Olympics 2024 का आधिकारिक डाक टिकट जारी