scriptपदक विजेता एथलीटों को पंजाब सरकार ने किया मालामाल, 23 खिलाड़ियों में बाटें गए 15.55 करोड़ रुपये | Punjab CM presents cash rewards to Commonwealth and Asian games winner | Patrika News
अन्य खेल

पदक विजेता एथलीटों को पंजाब सरकार ने किया मालामाल, 23 खिलाड़ियों में बाटें गए 15.55 करोड़ रुपये

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गुरुवार को इस वर्ष राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले वाले राज्य के 23 खिलाड़ियों के बीच 15.55 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की।
 

नई दिल्लीOct 11, 2018 / 07:52 pm

Prabhanshu Ranjan

Punjab CM presents cash rewards to Commonwealth and Asian games winner

पैरा एशियाड: भारत को मिली बड़ी कामयाबी, इस खेल में स्वर्ण, रजत और कांस्य तीनों पदकों पर जमाया कब्जा

नई दिल्ली । पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गुरुवार को इस वर्ष राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले वाले राज्य के 23 खिलाड़ियों के बीच 15.55 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की। खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देने के साथ साथ उन्हें प्रमाण पत्र और एक-एक एप्पल-आई फोन भी प्रदान किए गए। सम्मान समारोह में दिग्गज एथलीट मिल्खा सिंह भी उपस्थित थे।

हिना सिद्धू को 1.75 करोड़ रुपए का ईनाम
मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किये गये खिलाड़ियों में से महिला निशानेबाज हिना सिद्धू को 1.75 करोड़ रुपए का ईनाम दिया गया। उन्होंने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते थे। इसके अलावा प्रणव चोपड़ा (बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीतने के लिए 75 लाख), अंजुम मोदगिल (शूटिंग में रजत पदक जीतने के लिए 50 लाख), नवजीत कौर ढिल्लों (डिस्कस में कांस्य पदक जीतने के लिए 40 लाख), विकास ठाकुर (वैट लिफ्टिंग में कांस्य का पदक जीतने के लिए 40 लाख रुपये) को सम्मानित किया गया।

अरपिन्दर सिंह को एक करोड़ रुपए का ईनाम
भारोत्तोलक प्रभदीप सिंह द्वारा रजत पदक जीतने के लिए 50 लाख रुपये का इनाम उनकी माता ने ग्रहण किया । एशियाई खेलों में तजिन्दर पाल सिंह तूर और स्वर्ण सिंह को क्रमवश: गोला फेंकने और रोइंग में स्वर्ण पदक जीतने के लिए एक-एक करोड़ रुपये का इनाम दिया गया। सुखमीत सिंह को रोइंग में स्वर्ण पदक जीतने के लिए एक करोड़ रुपये जबकि तिहरी कूद में स्वर्ण पदक जीतने के लिए अरपिन्दर सिंह को एक करोड़ रुपए का ईनाम मिला।

रमनदीप कौर खहरा, रीना खोखर, अकाशदीप सिंह आदि को 75 लाख
कबड्डी में रजत पदक जीतने के लिए रमनदीप कौर खहरा (75 लाख), हॉकी में रजत पदक जीतने के लिए रीना खोखर (75 लाख), हॉकी में कांस्य पदक जीतने के लिए रुपिन्दर पाल सिंह (50 लाख), हॉकी में रजत पदक जीतने के लिए गुरजीत कौर (75 लाख) और हॉकी में कांस्य पदक जीतने के लिए अकाशदीप सिंह को 50 लाख के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अकाशदीप सिंह द्वारा यह इनाम उनके पिता ने प्राप्त किया जबकि हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह की तरफ से उनकी माता ने 50 लाख रुपये का ईनाम ग्रहण किया।

नवजोत सिंह सिद्धू भी थे उपस्थित
इस अवसर पर मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने निचले स्तर पर खेल को बढ़ावा देने और विभिन्न पहलकदमियों के द्वारा खेल में नौजवानों को प्रेरित करने के लिए अपनी सरकार की वचनबद्धता दोहराई। उन्होंने दिलाया किया कि आगामी ओलंपिक में पंजाब के खिलाड़ी पूरी तरह चमकेंगे क्योंकि राज्य में कौशल की कोई भी कमी नहीं है। सम्मान समारोह में स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, विधायक प्रगट सिंह और पंजाब ओलंपिक एसोसीएशन के प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा भी उपस्थित थे।

Home / Sports / Other Sports / पदक विजेता एथलीटों को पंजाब सरकार ने किया मालामाल, 23 खिलाड़ियों में बाटें गए 15.55 करोड़ रुपये

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो