scriptगौतम गंभीर को पद्मश्री अवॉर्ड, खेल जगत की इन बड़ी हस्तियों को भी राष्ट्रपति ने किया सम्मानित | Ramnath kovind confers Padma Shri award Many Famous Sports player | Patrika News
अन्य खेल

गौतम गंभीर को पद्मश्री अवॉर्ड, खेल जगत की इन बड़ी हस्तियों को भी राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

रामनाथ कोविंद ने क्रिकेटर गौतम गंभीर को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया है
क्रिकेट के अलावा फुटबॉल और तीरंदाजी में बड़े खिलाड़ियों को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया
सुनील छेत्री और बोम्बायला देवी लैशराम को भी पद्मश्री अवॉर्ड

Mar 16, 2019 / 12:02 pm

Kapil Tiwari

Gautam Gambhir

Gautam gambhir

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार से कई बड़ी हस्तियों को सम्मानित किया। इसमें खेल जगत के भी कई खिलाड़ियों को पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

गौतम गंभीर को पद्मश्री अवॉर्ड

ये सम्मान पाने वाले खिलाड़ियों में सबसे पहले क्रिकेटर गौतम गंभीर का नाम है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गंभीर को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। गंभीर को ये सम्मान उनकी उपलब्धियों के लिए दिया गया। आपको बता दें कि गौतम गंभीर ने हाल ही में संन्यास की घोषणा की थी। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद गौतम गंभीर का राजनीति में आना तय माना जा रहा है।

तीरंदाजी में बोम्बायला देवी को पद्मश्री

क्रिकेट के अलावा भी अन्य खेलों में रामनाथ कोविंद ने बड़े खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया। भारतीय तीरंदाज महिला खिलाड़ी बोम्बायला देवी लैशराम को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बोम्बायला देवी साल 2007 में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेली थीं और 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में इन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया था। बोम्बायला मूलरूप से मणिपुर (इंफाल) की रहने वाली हैं और इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1997 में की थी।
https://twitter.com/hashtag/PadmaAwards?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को पद्मश्री

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया है। सुनील छेत्री फुटबॉल के फेमस खिलाड़ी हैं। उन्होंने हमेशा अपने प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है और भारत में फुटबॉल के दर्शकों की संख्या को भी बढ़ाया है। मौजूदा समय में सुनील छेत्री का नाम दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद और लियोनेल मेसी के बराबर आता है।
https://twitter.com/hashtag/PadmaAwards?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
बास्केटबॉल टीम की कप्तान प्रशांति सिंह को भी पद्मश्री अवॉर्ड

इसके अलावा बास्केटबॉल महिला खिलाड़ी प्रशांति सिंह को भी पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। प्रशांति सिंह भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम की कप्तान हैं। प्रशांति पिछले 25 साल से बास्केटबॉल खेल रही हैं। उन्होंने स्कूल के दिनों से ही बास्केटबॉल खेलना शुरु कर दिया था और 13 साल की उम्र में उनका चयन बनारस की जोनल टीम के लिए भी हो गया था। प्रशांति के अलावा उनकी दो बहनें भी बास्केटबॉल खेलती हैं।
https://twitter.com/hashtag/PadmaAwards?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Sports / Other Sports / गौतम गंभीर को पद्मश्री अवॉर्ड, खेल जगत की इन बड़ी हस्तियों को भी राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो