scriptSAG: हॉकी में पाकिस्तान ने भारत को हराकर लिया हार का बदला | South Asian Games all rise for pakistan hockey stars | Patrika News
अन्य खेल

SAG: हॉकी में पाकिस्तान ने भारत को हराकर लिया हार का बदला

12वें दक्षिण एशियाई खेलों में सोमवार हॉकी में पाकिस्तान ने भारत को 1-2
से हरा दिया। भारत को इस मैच में प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से कड़ी टक्कर
मिली।

Feb 09, 2016 / 11:53 pm

कमल राजपूत

south asian games

south asian games

गुवाहाटी। 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में सोमवार हॉकी में पाकिस्तान ने भारत को 1-2 से हरा दिया। भारत को इस मैच में प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से कड़ी टक्कर मिली। पाकिस्तान ने मुकाबले में शुरू से ही पकड़ बनाए रखी।

पाकिस्तान टीम ने पहला गोल 11 वें मिनट में दागा। पाकिस्तान की ओर से कादिर ने टीम के लिए पहला गोल किया। इसके बाद भी पाकिस्तान ने मैच में पकड़ ढ़ीली नहीं की। कादिर ने 37वें मिनट में अपना और टीम का दूसरा गोल जड़ टीम की 2-0 बढ़त दिला दी।

दूसरी ओर भारतीय टीम को गोल करने के कई मौके मिले लेकिन वे मौके को गोल में तब्दील नहीं कर पाए। भारतीय टीम को 53वें मिनट में पहली सफलता मिली जब मनदीप सिंह ने शानदार गोल कर अंकों का फासला कम किया। दोनों ही टीमों की तरफ से फिर कोई अन्य कोई गोल नहीं किया जा सका और पाकिस्तान ने मैच 2-1 से अपने नाम कर लिया। इससे पहले भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 4-1 से पटकनी दी थी।

महिला हॉकी टीम का श्रीलंका के खिलाफ ‘चक दे’
इससे पहले भारतीय महिला टीम ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए श्रीलंका को 12-1 के बड़े अंतर से धोते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की। भारतीय महिला खिलाडय़िों ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए चौथे ही मिनट में अपना पहला गोल दाग दिया। भारत की तरफ से गोल के खाते की शुरुआत रानी ने मैदानी गोल के जरिए की। इसके बाद पूरे मैच में दबदबा कायम करते हुए भारतीय महिलाओं ने गोलों की बरसात कर दी।

Home / Sports / Other Sports / SAG: हॉकी में पाकिस्तान ने भारत को हराकर लिया हार का बदला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो