अन्य खेल

मध्य प्रदेश के ‘उसैन बोल्ट’ का हुआ ट्रॉयल, खेल मंत्री किरण रिजीजू ने ट्वीट कर दी जानकारी

SAI के वरिष्ठ कोचों की देखरेख में रामेश्वर गुर्जर का ट्रॉयल्स कराया गया। ट्रॉयल में 19 साल के गुर्जर अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके।

Aug 19, 2019 / 10:05 pm

Mazkoor

नई दिल्ली : रामेश्वर गुर्जर ने बिना किसी ट्रेनिंग के हाल ही में 100 मीटर की रेस करीब 11 सेकंड में पूरी की थी। इसके बाद से देशभर में उनकी चर्चा हो रही है। इसके बाद मध्यप्रदेश सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण ( SAI ) के वरिष्ठ कोचों की देखरेख में उनका ट्रॉयल्स कराया गया। इसमें 19 साल के गुर्जर अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके। ट्रॉयल में वह 12.90 सेकंड का समय लेकर सबसे पीछे रहे। रामेश्वर का ट्रॉयल भोपाल के तांत्या टोपे नगर स्थित अकादमी में कराया गया।

खेलमंत्री की पहल पर कराया गया था ट्रॉयल

हाल में गुर्जर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह नंगे पांव दौड़ते हुए 100 मीटर की रेस करीब 11 सेकंड में पूरी करते दिख रहे हैं। इसके बाद केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजीजू ने मध्य प्रदेश के ‘उसेन बोल्ट’ नाम से चर्चित रामेश्वर को एथलेटिक्स अकादमी में डालने और उन्हें प्रशिक्षित करने का आश्वासन दिया था।

भारत की मांग के समर्थन में उतरा ऑस्ट्रेलिया, कर सकता है राष्ट्रमंडल खेल-2022 का बहिष्कार

रिजीजू ने ट्वीट कर दी जानकारी

केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजीजू ने खुद ट्वीट कर रामेश्वर गुर्जर के ट्रॉयल की जानकारी दी। रामेश्वर ट्रायल्स में छह अन्य एथलीटों के साथ दौड़े थे। इस रेस में वह आखिरी नंबर पर रहे। इस रेस को पूरा करने में उन्होंने 12.90 सेकंड का समय लिया, जो अंतरराष्ट्रीय क्या राष्ट्रीय मानके के आसपास भी नहीं है। 100 मीटर दौड़ का राष्ट्रीय रिकार्ड 10.26 सेकंड है।

रिजीजू ने ट्विटर पर लिखा कि रामेश्वर गुर्जर का ट्रॉयल टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित हुआ। वहां साई और राज्य सरकार के कोच मौजूद थे। सुर्खियों में आने के चलते उन पर प्रदर्शन का दबाव इतना था कि वह अच्छा प्रदर्शन नहीं दे पाए। हम उन्हें पर्याप्त समय और ट्रेनिंग देंगे। बता दें कि खेल मंत्री ने रामेश्वर की तरह उभरती ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया था।

इंडियन ग्रां प्री में भारतीय धाविका दुतीं चंद ने जीता गोल्ड मेडल

https://twitter.com/KirenRijiju/status/1163357780704497664?ref_src=twsrc%5Etfw

आयुष तिवारी रहे पहले स्थान पर

ट्रॉयल में आयुष तिवारी पहले स्थान पर रहे। रामेश्वर ने ट्रॉयल्स में अपने खराब प्रदर्शन पर कहा कि वह पहली बार ट्रैक पर जूते पहनकर दौड़े, शायद इसीलिए पीछे रह गए। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी कमर में भी दर्द था। एक महीने बाद वह फिर लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

Hindi News / Sports / Other Sports / मध्य प्रदेश के ‘उसैन बोल्ट’ का हुआ ट्रॉयल, खेल मंत्री किरण रिजीजू ने ट्वीट कर दी जानकारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.