scriptयू मुम्बा बना प्रो कबड्डी चैम्पियन, बुल्स को दी मात | U Mumba clinch Pro Kabaddi League 2015, beats Bengaluru Bulls | Patrika News
अन्य खेल

यू मुम्बा बना प्रो कबड्डी चैम्पियन, बुल्स को दी मात

दबंग दिल्ली के काशीलिंग अडाके सर्वश्रेष्ठ रेडर और रविन्दर पहल सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर चुने गए, चैम्पियन यू मुम्बा को एक करोड़ और बेंगलूरू को 50 लाख रूपए की इनामी राशि मिली

Aug 24, 2015 / 09:29 am

शक्ति सिंह

U mumba

U mumba

मुम्बई। यू मुम्बा ने बेहद रोमांचक मुकाबले में बेंगलूरू बुल्स को 36-30 से हराकर प्रो कबड्डी लीग के दूसरे संस्करण का खिताब जीत लिया। लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची मुम्बा टीम ने इस बार कोई गलती नहीं की और दूसरे हाफ में बेहतरीन खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम किया। मुम्बा ने रेड से 17, डिफेंस से 14, प्रतिद्वंद्वी को ऑलआउट कर 4 अंक जुटाए, जबकि एक अतिरिक्त अंक भी उसे मिला।



अडके सर्वश्रेष्ठ रेडर और पहल सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर
बेंगलूरू टीम रेड से 18 और डिफेंस से 10 अंक ही जुटा सकी। चैम्पियन यू मुम्बा को एक करोड़ और उपविजेता बेंगलूरू को 50 लाख रूपए कीइनामी राशि मिली। इससे पहले लीग में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में तेलुगू टाइटंस ने पटना पाइरेट्स को 34-26 से हरा दिया। तीसरा स्थान हासिल करने वाली तेलुगू टाइटंस टीम को 30 लाख रूपए की इनामी राशि मिली। टाइटंस ने रेड से 19 अंक जुटाए, वहीं पटना को रेड से 15 अंक मिले। दबंग दिल्ली के काशीलिंग अडाके इस सत्र के सर्वश्रेष्ठ रेडर और रविन्दर पहल सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर चुने गए।



धोनी समेत कई सितारे पहुंचे फाइनल मुकाबला देखने
भारतीय क्रिकेट कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी रविवार को प्रो कबड्डी लीग का फाइनल देखने पहुंचे। धोनी के अलावा फिल्म व उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियां स्टेडियम में मौजूद थीं। इनमें गत विजेता पिंक पेंथर्स के मालिक अभिषेक बच्चन, सैफ अली खान, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के अलावा नीता अंबानी भी शामिल रहीं। धोनी ने इस मौके पर कहा, यह ऎसा खेल है जिसमें कोई हार मानने को तैयार नहीं होता है।

Home / Sports / Other Sports / यू मुम्बा बना प्रो कबड्डी चैम्पियन, बुल्स को दी मात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो