scriptटोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली भारतीय रेसलर बनी विनेश फोगाट | Vinesh Phogat became qualify for the Tokyo olympics | Patrika News
अन्य खेल

टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली भारतीय रेसलर बनी विनेश फोगाट

महिला पहलवान विनेश फोगाट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

Sep 18, 2019 / 04:26 pm

Manoj Sharma Sports

vinesh_phogat.jpg

नूर-सुल्तान (कजाकिस्तान)। एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विनेश अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय रेसलर बन गई हैं।

विनेश फोगाट (50 किग्रा) ने विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के अपने भार वर्ग के रेपचेज राउंड-2 मुकाबले में अमेरिका की सारा हिल्डरब्रैंट को हराकर कांस्य पदक मुकाबले में जगह बनाई। इसी के साथ उन्होंने टोक्यो ओलम्पिक के लिए टिकट भी पक्का कर लिया।

यह भी पढ़ेंः आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों में मिल सकता है बबीता फोगाट को टिकट

विनेश फोगाट ने हिल्डरब्रैंट को 8-2 से पराजित शिकस्त दी थी। इससे पहले, रेपचेज राउंड-1 मुकाबले में विनेश ने यूक्रेन की यूलिया ब्लाहिन्या को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया था। विनेश के चचेही बहनें गीता और बबीता फोगाट भी देश का जानीमानी पहलवान हैं।

Home / Sports / Other Sports / टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली भारतीय रेसलर बनी विनेश फोगाट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो