अन्य खेल

टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली भारतीय रेसलर बनी विनेश फोगाट

महिला पहलवान विनेश फोगाट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

Sep 18, 2019 / 04:26 pm

Manoj Sharma Sports

नूर-सुल्तान (कजाकिस्तान)। एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विनेश अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय रेसलर बन गई हैं।

विनेश फोगाट (50 किग्रा) ने विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के अपने भार वर्ग के रेपचेज राउंड-2 मुकाबले में अमेरिका की सारा हिल्डरब्रैंट को हराकर कांस्य पदक मुकाबले में जगह बनाई। इसी के साथ उन्होंने टोक्यो ओलम्पिक के लिए टिकट भी पक्का कर लिया।

यह भी पढ़ेंः आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों में मिल सकता है बबीता फोगाट को टिकट

विनेश फोगाट ने हिल्डरब्रैंट को 8-2 से पराजित शिकस्त दी थी। इससे पहले, रेपचेज राउंड-1 मुकाबले में विनेश ने यूक्रेन की यूलिया ब्लाहिन्या को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया था। विनेश के चचेही बहनें गीता और बबीता फोगाट भी देश का जानीमानी पहलवान हैं।

यह भी पढ़ेंः स्टार-बीसीसीआई ने तय किया है कि दिवाली पर मैच का आयोजन न करना बेहतर होगा

Hindi News / Sports / Other Sports / टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली भारतीय रेसलर बनी विनेश फोगाट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.