scriptWorld Badminton Championship:बाई के कारण बिना खेले ही टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुँची सिंधु,सुपर-8 में ताइवान के ताई जू-यिंग से होगा सकता है सामना | Patrika News
अन्य खेल

World Badminton Championship:बाई के कारण बिना खेले ही टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुँची सिंधु,सुपर-8 में ताइवान के ताई जू-यिंग से होगा सकता है सामना

भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले दौर में बाई मिलने के कारण बिना खेले ही सुपर- 8 में पहुंच गई है। 12 दिसंबर से शुरू होने वाले इस प्रतियोगिता के दूसरे दौर में पीवी सिंधु का मुकाबला टोक्यो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता ताइवान की ताई जू से हो सकता है।

Dec 02, 2021 / 12:12 pm

Paritosh Shahi

sindhu.jpg

पीवी सिंधु

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु को पहले दौर में बाई मिला है।गत चैंपियन पीवी सिंधु स्पेन किए हुएलवा में होने वाले विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दौर में बाई मिलने के कारण बिना खेलेगी प्रवेश कर गई हैं। हालांकि क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक विजेता रही ताइवान की स्टार खिलाड़ी ताई जू-यिंग से हो सकता है।
ताई जू-यिंग के खिलाफ पीवी सिंधु का मुकाबला आसान नहीं होगा ताइवान की ताई जू-यिंग अपने आक्रामक खेल के लिए जानी जाती है। अगर पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल के मुकाबले में जीत दर्ज कर लेती है तो सेमीफाइनल में उनका मुकाबला विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी कैरोलिना मारिन से हो सकता है। सिंधु के लिए आगामी दोनों मुकाबले बेहद कठिन रहने वाले हैं।
https://twitter.com/sportstarweb/status/1466202957909692417?ref_src=twsrc%5Etfw
12 से 19 सितंबर तक होनी है प्रतियोगिता


विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन स्पेन के हुएलवा में 12 से 19 दिसंबर तक होना है। चिंटू को इस प्रतियोगिता के लिए छठी वरीयता दी गई है। पुरुष सिंगल्स में भारत के 12वीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत किदांबी अपने अभियान की शुरुआत पाब्लो अबियान के खिलाफ करेंगे। क्वार्टर फाइनल के मुकाबले में उनका सामना अपने ही देश के साथी खिलाड़ी साई प्रणीत से हो सकता है। बात अगर पुरुष डबल्स की करें तो सतविकसाइराज और चिराग से ठीक हो आठवीं वरीयता प्राप्त मिली है उन्हें भी पहले दौर में बाई मिला है। भारत के तरफ से तीन अन्य जोड़ी मनु अत्री और बीसवीं रेड्डी अर्जुन और ध्रुव कपिल तथा अरुण जाट और संयम शुक्ला इस टूर्नामेंट में चुनौती पेश करेंगे।
साइना नहीं ले पाएंगी भाग, जानिए क्यों ?

लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल इस टूर्नामेंट से घुटनों में लगे चोट के कारण बाहर हो गई हैं। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना नेहवाल अंतरराष्ट्रीय कैरियर में पहली बार चोट के कारण इतने बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। साइना नेहवाल का रिकॉर्ड विश्व चैंपियनशिप में ठीक-ठाक रहा है। इन्होंने एक रजत और एक कांस्य पदक इस चैंपियनशिप में जीता है। साइना 8 बार विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची है।

Home / Sports / Other Sports / World Badminton Championship:बाई के कारण बिना खेले ही टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुँची सिंधु,सुपर-8 में ताइवान के ताई जू-यिंग से होगा सकता है सामना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो