scriptराजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार: WFI ने विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया का नाम किया आगे | WFI recommends Vinesh Phogat and Bajrang Punia for Rajeev gandhi Khel Ratna Award | Patrika News
अन्य खेल

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार: WFI ने विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया का नाम किया आगे

WFI ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए राहुल अवेयर, हरप्रीत सिंह, दिव्या करकरन और पूजा ढांढा का नाम शामिल है
द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए वीरेंद्र कुमार, सुजीत मान, नरेंद्र कुमार, विक्रम कुमार के नाम की सिफारिश की है
भीम सिंह और जयप्रकाश को ध्यानचंद अवॉर्ड के लिए चुना गया है

Apr 29, 2019 / 01:34 pm

Kapil Tiwari

Vinesh Phogat and Bajrang Punia

Vinesh Phogat and Bajrang Punia

नई दिल्ली। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने महिला पहलवान विनेश फोगाट और पुरुष पहलवान बजरंग पूनिया के नाम की सिफारिश की है। WFI ने सरकार को इन दोनों खिलाड़ियों के नाम भेजे हैं।

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया

उपलब्धि:

विनेश फोगाट ने हाल ही में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया था। इसके अलावा एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था। वहीं बजरंग पुनिया भी 2018 के एशियन गेम्स में पुरुषों की 65 किलोग्राम वर्ग प्रतियोगिता के फाइनल में जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के 9वें पहलवान थे।

 

https://twitter.com/ANI/status/1122758372254801920?ref_src=twsrc%5Etfw
अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजे गए नाम

इसके अलावा अर्जुन अवॉर्ड के लिए भी WFI ने 4 नाम सरकार को भेजे हैं। उनमें राहुल अवेयर, हरप्रीत सिंह, दिव्या करकरन और पूजा ढांढा का नाम शामिल है।
उपलब्धि:

– राहुल बाबासाहेब अवेयर 57 किग्रा श्रेणी में भाग लेते हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए 2018 राष्ट्रमण्डल खेलों में कुश्ती की 57 किग्रा श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता था।
– पंजाब के इस पहलवान ने 2018 के एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था। उन्होंने उज्बेकिस्तान के पहलवान को मात दी थी।

– दिव्या ककरन ने भी एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था।
– पूजा ढांढा ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था।

इसके अलावा रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए वीरेंद्र कुमार, सुजीत मान, नरेंद्र कुमार, विक्रम कुमार के नाम की सिफारिश की है।
भीम सिंह और जयप्रकाश को ध्यानचंद अवॉर्ड के लिए चुना गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1122758748097871873?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Sports / Other Sports / राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार: WFI ने विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया का नाम किया आगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो