यूथ ओलम्पिक में भारत का सबसे बड़ा दल-
यूथ ओलम्पिक में शामिल होने वाला यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल है। गोवा ओलम्पिक संघ के सचिव गुरुदत्ता डी भक्त के नेतृत्व में भारतीय एथलीट दल अर्जेंटीना में तिरंगा का मान बढ़ाने के लिए रवाना हो गए हैं। भारतीय युवा एथलीट तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, हॉकी, जूडो, रोइंग, शूटिंग, क्लाइम्बिंग, स्विमिंग, टेबल टेनिस, वेटलिफ्टिंग और कुश्ती में अपना दमखम दिखाएंगे।