OTT

Bade Miyan Chote Miyan OTT Release: खत्म हुआ इंतजार! ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी अक्षय-टाइगर की ‘बड़े मियां छोटे मियां’

Bade Miyan Chote Miyan OTT: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद अब OTT प्लेटफॉर्म (BMCM on OTT Platform) पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

Apr 13, 2024 / 08:19 am

Gausiya Bano

Bade Miyan Chote Miyan OTT Release

Bade Miyan Chote Miyan OTT Release: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के OTT रिलीज से जुड़ी एक अपडेट सामने आई है। सिनेमाघरों में ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को आप जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देख सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को आप कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के OTT राइट्स नेटफ्लिक्स (Netflix) ने खरीद लिए है। ऐसे में ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म का प्रीमियर जून की शुरुआत तक हो सकता है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें

इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी अजय देवगन की ‘मैदान’, नोट कर लें डेट




सैकनिल्क के मुताबिक, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 22.65 करोड़ रुपये (Bade Miyan Chote Miyan Box Office Day 2) का कलेक्शन किया है। भारत में पहले दिन इसने 15.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि दूसरे दिन 7 करोड़ का।

यह भी पढ़ें

Cannes Film Festival 2024: 30 साल बाद अवॉर्ड की रेस में भारतीय फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’, इस OTT पर देखें



ईद पर सिनेमाघरों में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के अलावा अजय देवगन की ‘मैदान’ (Ajay Devgn Movie Maidaan) भी रिलीज हुई थी, लेकिन अभी तक उसका कुल कलेक्शन 9.85 करोड़ (Maidaan Box Office Collection Day 2) रुपये ही है।

Hindi News / Entertainment / OTT News / Bade Miyan Chote Miyan OTT Release: खत्म हुआ इंतजार! ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी अक्षय-टाइगर की ‘बड़े मियां छोटे मियां’

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.