पाकिस्तान

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के 6 जवान मारे गए, हमले में 4 घायल

HIGHLIGHTS

पाकिस्तानी सेना पर इस हमले की जिम्मेदारी अलगाववादी यूनाइटेड बलूच सेना ने ली है
बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा स्थित एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है
बलूचिस्तान में एक तेल और गैस सुविधा की रक्षा के लिए ये सैनिक तैनात किए गए थे

नई दिल्लीMay 19, 2020 / 04:45 pm

Anil Kumar

क्वेटा। बलूचिस्तान में जबरन अधिकार जमाने वाले और वहां के मूल लोगों के साथ बर्बरता करने वाले पाकिस्तान सेना के 6 जवान एक हमले में मारे गए हैं। हमलावरों ने सोमवार की रात को एक रिमोट कंट्रोल्ड बम और राइफलों की सहायता से हमले को अंजाम देते हुए पाकिस्तानी सेना के जवानों को मार गिराया है। इस हमले में 4 जवान घायल बी हुए हैं। बता दें कि पाकिस्तानी सेना पर इस हमले की जिम्मेदारी अलगाववादी यूनाइटेड बलूच सेना ने ली है।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना के ये जवान उत्तर पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में एक तेल और गैस सुविधा की रक्षा के लिए तैनात किए गए थे। एक अधिकारी ने बताया है कि बलूच सेना ने घात लगातार सैनिकों की इस टुकड़ी पर हमला बोल दिया और 6 सैनिकों को मार गिराया, जबकि इस हमले में चार अन्य घायल हो गए।

Corona Effect: दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 48 लाख पार, चीन में 23 नए मामले आए सामने

इस हमले को लेकर खुफिया और सुरक्षा अधिकारियों ने जानकारी दी है कि पाकिस्तान के उत्तर-दक्षिण बलूचिस्तान प्रांत के एक शहर पीर गाइब के सुदूर इलाके में सोमवार की रात को अंजाम दिया गया। हालांकि इसके आगे कुछ भी जानकारी देने से इनकार कर दिया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7u06zk

घायलों को सैन्य अस्पताल में कराया गया भर्ती

इस हमले में घायल सभी सैनिकों को बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा स्थित एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले के कुछ घंटे बाद ही अलगाववादी यूनाइटेड बलूच सेना के एक प्रवक्ता मुरीद बलूच ने इसकी जिम्मदारी ली है।

मुरीद बलूच ने एक बयान में कहा कि उसके समूह ने इस क्षेत्र में एक तेल और गैस सुविधा के इंजीनियरों की रक्षा के लिए नियुक्त पाकिस्तानी सैनिकों को निशाना बनाया था।

पाकिस्तान समर्थित नारेबाजी का वीडियो वायरल, अबू आजमी ने कहा होनी चाहिए कार्रवाई

आपको बता दें कि इससे कुछ दिन पहले ही बलूचिस्तान में एक अन्य हमले में एक मेजर समेत 6 पाकिस्तानी सेना मारे गए थे। यह हमला ईरान की सीमा पर हुआ था। इस हमले को लेकर पाकिस्तान सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने ईरान से बात भी की थी और कहा था कि आतंकी हमले बंद करें।

Home / world / Pakistan / बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के 6 जवान मारे गए, हमले में 4 घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.