23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्‍तान: नवाज और मरियम से नहीं मिल सका उनका परिवार, गुरुवार तक करना पड़ेगा इंतजार

मुलाकात के लिए गुरुवार और शुक्रवार का दिन तय होने के कारण परिवार के किसी भी सदस्‍य को मिलने की इजाजत नहीं दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 15 Jul 2018, 2:30 PM IST

nawaz

पाकिस्‍तान: नवाज और मरियम से नहीं मिल सका उनका परिवार, गुरुवार तक करना पड़ेगा इंतजार

इस्‍लामाबाद। गिरफ्तारी के तीसरे दिन यानी रविवार को भी पाक के पूर्व पीएम नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम को प्रशासन ने कोई रियायत नहीं दी। यहां तक परिवार के सदस्‍यों को गिरफ्तारी के तीसरे दिन भी नहीं मिलने दिया गया। मुलाकात को लेकर जेल प्रशासन को रुख सख्‍त है। हालांकि उन्‍हें बी श्रेणी की सुविधा हालिस है लेकिन मुलाकात के लिए गुरुवार और शुक्रवार का दिन तय होने के कारण जेल प्रशासन ने परिवार के किसी भी सदस्‍य को मिलने की इजाजत नहीं दी है। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्‍यों को इसके लिए गुरुवार तक का इंतजार करना पड़ेगा।

घर का खाना मंगाने की इजाजत
पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के चीफ नवाज शरीफ को घर से पका हुआ खाना और कपड़े मंगाने की इजाजत अदालत से मिली हुई है। अदालत के निर्णय के अनुसार उनका स्टाफ शनिवार और रविवार को खाना और कपड़ा लेकर जेल पहुंचा था। नवाज शरीफ के रिश्तेदारों और स्टाफ मेंबर्स ने उनसे मिलने की कोशिश की लेकिन जेल प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी। अब नवाज शरीफ के वकील ख्वाजा हारिस सोमवार को कोर्ट में जमानत याचिका दायर करेंगे। उसके बाद देखना होगा कि 25 जुलाई को पाकिस्तान में होने वाले आम चुनाव से पहले नवाज शरीफ परिवार को राहत मिलती है या उन्हें आगे भी जेल में वक्त बिताना पड़ेगा।

रावलपिंडी जेल में बंद हैं नवाज
आपको बता दें कि शुक्रवार को पाकिस्‍तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ, उनकी बेटी मरियम और दामाद सफदर को लाहौर एयरपोर्ट पर उतरते ही एनएबी ने उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद से पाकिस्‍तान के तीनों नेता एक साथ रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। 13 जुलाई की रात से पूरा परिवार इस जेल की चारदीवारी में कैद है । जानकारी के मुताबिक सोमवार तक उन्हें यहीं रहना पड़ेगा। सोमवार को ही उनकी जमानत याचिका दायर शीर्ष अदालत विचार करेगी।