एसपी आनंद शर्मा के अनुसार कनेर का बाडिया निवासी दिहाड़ी श्रमिक की पत्नी गर्भवती है। उसकी सास अहमदाबाद अस्पताल में भर्ती है। उसकी पत्नी पीहर में थी। उसने अपने साले को फोन कर साली की आठ साल की बेटी को अपने घर काम काज करने साथ ले जाने की बात कही। परिजनों ने भरोसा कर दोपहर में उसके साथ तीसरी कक्षा में पढऩे वाली मासूम को भेज दिया। रास्ते में दाना बाबा मंदिर के पास बाइक रोक आरोपी मौसा ने पहले शराब पी। इसके बाद मासूम को झाडिय़ों में ले जाकर बलात्कार का प्रयास किया। मासूम चिल्लाई तो वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे देख लिया। उन्होंने आरोपी की धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीडि़ता के परिजन रात को थाने पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उसने दूसरी शादी कर रखी है। सूचना पर सेंदड़ा थाना प्रभारी प्रेमाराम विश्नोई मय जाब्ता मौके पर पहुंचे।
पाली में मासूम बालिकाएं व महिलाएं सुरक्षित नहीं है। गत दिनों नारलाई में विवाहिता से बलात्कार का प्रयास कर हत्या कर दी गई। इस वारदात का राजफाश नहीं हो पाया है। इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। इसके बाद सादड़ी थाना क्षेत्र में बलात्कार के आरोपी ने पीडि़ता के घर पर हमला कर उसके पिता की हत्या कर दी और भाई व मां को घायल कर दिया था। इस प्रकरण में सादड़ी के तत्कालीन थानाधिकारी राजदीपेन्द्र सिंह को निलम्बित किया गया था। अब मासूम बालिका से बलात्कार का प्रयास किया गया। लगातार इस तरह की वारदातों से दहशत का माहौल है।