scriptदुर्घटना में पिता की मौत, 9 माह के पुत्र ने दी मुखाग्नि | 9 month old son cremated father in Auwa village of Pali district | Patrika News
पाली

दुर्घटना में पिता की मौत, 9 माह के पुत्र ने दी मुखाग्नि

-होली पर पुत्र के ढूंढ का था कार्यक्रम

पालीFeb 16, 2021 / 06:01 pm

Suresh Hemnani

दुर्घटना में पिता की मौत, 9 माह के पुत्र ने दी मुखाग्नि

दुर्घटना में पिता की मौत, 9 माह के पुत्र ने दी मुखाग्नि

पाली/आऊवा। चिरवा घटा टर्नल उदयपुर के पास शनिवार को देर रात्रि दुघर्टना में पाली जिले के आऊवा निवासी कृष्णपालसिंह भाटी पुत्र शैतानसिंह भाटी उम्र 32 साल घायल हो गया। पीछे वाहन में आ रहे दोस्तों ने तुरन्त अपने वाहन में बैठाकर उदयपुर निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
जहां पर उपचार के दौरान रविवार देर रात्रि कृष्णपाल सिंह का दम टूट गया। मौत का समाचार मिलते ही गांव का माहौल पूरी तरह शोक में बदल गया। वहीं खबर सुनने वाले लोगों की आंखों में आंसू आ गए। शोक के माहौल में नम: आंखों से 9 महीने के बेटे निशित राज से पिता को मुखाग्नि दिलवाई गई।
होली पर थी ढूंढ
कृष्णपाल सिंह भाटी के पुत्र 9 महीने के निशित राज सिंह की होली पर ढूंढ का कार्यक्रम रखा हुआ था। जहां पूरा परिवार ढूंढ की तैयारी कर रहा था। वहीं दुर्घटना में कृष्णपालसिंह भाटी की मौत का समाचार मिलते ही परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट गया।

Home / Pali / दुर्घटना में पिता की मौत, 9 माह के पुत्र ने दी मुखाग्नि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो