30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब सरकारी स्कूल का एक भी विद्यार्थी नहीं रहेगा आधार कार्ड से वंचित, विशेष शिविर का होगा आयोजन

- वंचित बच्चों के बनेंगे आधार कार्ड [ Aadhar card ] - स्कूलों से मांगी वंचित विद्यार्थियों की सूची
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Suresh Hemnani

•

Updated: 6 Dec 2019, 6:32 PM IST

अब सरकारी स्कूल का एक भी विद्यार्थी नहीं रहेगा आधार कार्ड से वंचित, विशेष शिविर का होगा आयोजन

अब सरकारी स्कूल का एक भी विद्यार्थी नहीं रहेगा आधार कार्ड से वंचित, विशेष शिविर का होगा आयोजन

पाली/रायपुर मारवाड़। जिले की सरकारी स्कूलों [ government school ] के छात्र-छात्रा आधार कार्ड [ Student Aadhar card ] से वंचित नहीं रहेंगे। अब तक जिन विद्यार्थियों के आधार कार्ड नहीं बन पाए हैं उन्हें चिह्नित कर सूची तैयार की जा रही है। इसी माह के अंत में प्रत्येक ग्राम पंचायत [ Gram Panchayat ] मुख्यालय की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय [ Government higher secondary school ] में विशेष शिविर आयोजित [ aadhar card camp ] किया जाएगा। जिसमें वंचित विद्यार्थियों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे।

दरअसल, आधार कार्ड की उपयोगिता को लेकर सरकार के साथ शिक्षा विभाग भी हरकत में आया है। जिले की सरकारी स्कूलो में अध्यनरत 15 से 20 प्रतिशत छात्र-छात्रााओं के आज तक आधार कार्ड नहीं बन पाए हंै।

स्कूलों से मांगी सूची
सरकार के दखल पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्य व संस्थाप्रधान के नाम आदेश जारी किया है। जिसमें जिन छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड नहीं बन पाए हैं उनकी सूची तैयार कर सीबीइओ कार्यालय में जमा करवानी है। सीबीइओ कार्यालय से ये सूची उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में भेजी जाएगी। उपखण्ड अधिकारी की देखरेख में प्रत्येक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें इस स्कूल के अधीन सभी स्कूलों के वंचित विद्यार्थियों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे।

कलक्टर ने दिए आदेश
कलक्टर दिनेश जैन ने जिले के सभी दस उपखण्ड अधिकारी को आदेश जारी किया है। जिसमें आधार कार्ड से वंचित विद्यार्थियों की स्कूलो से सूची मंगवा उनके शिविर में आधार कार्ड बनवाए जाए।

मंगवा रहे हैं सूची
एक भी छात्र-छात्रा आधार कार्ड से वंचित न रहे। इसके लिए हमने ब्लॉक के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य व संस्थाप्रधान को निर्देश दिए हैं कि वे वंचित विद्यार्थियों की सूची तैयार कर अविलम्ब सीबीइओ कार्यालय में जमा कराएं। प्रत्येक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें वंचित विद्यार्थियों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे। -हरिराम सैनी, एसीबीइओ, रायपुर