आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शिवकुमार शर्मा ने बताया कि इस समय पेट दर्द, अतिसार, लू लगना, सिर दर्द चक्कर आना आदि बीमारियां बदलते मौसम के कारण हो सकती है। इससे कोरोना वॉरियर्स का बचाव करने के लिए उपनिदेशक डॉ. भजनलाल शर्मा के निर्देशन मेंं इस वटी का निर्माण किया गया है। इस वटी को मुंह में रखने या पानी के साथ लेने पर इन सभी तकलीफो से राहत मिलती है।
साथ में रख सकेंगे
इस वटी का वितरण चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों, पुलिस विभाग, आशा सहयोगिनियों, एएनएम के साथ कोरोना से लडऩे वाले विभाग के कार्मिकों को किया जाएगा। इस वटी को एक छोटी शीशी में पैक किया गया है। प्रत्येक शीशी में 20 से 30 टेबलेट होगी। इसे आसानी से जेब में रखा जा सकता है।

आज से चलाएंगे अभियान
आयुर्वेद विभाग की ओर से समेकित बाल विकास सेवाएं को 450 अमृतधारा वटी उपलब्ध कराई गई है। अब सोमवार से विभिन्न विभागों में वितरण के लिए अभियान चलाया जाएगा।