जानकारी के अनुसार खौड़ गांव में कुछ दिन पूर्व दो लोग पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद प्रशासन व चिकित्सा विभाग ने गांव के रास्तों को सील कर दिया था। शनिवार को इन दो मरीजों में से एक मरीज के रिश्ते में एक ही परिवार के नौ सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह परिवार कुछ दिन पहले ही मुम्बई से आया था। चिकित्सा विभाग की टीम एम्बुलेंस के साथ खौड़ गांव पहुंची। जहां से परिवार के सभी पॉजिटिव मरीजों को पाली के लिए रवाना किया।
आज यहां मिले पॉजिटिव
पाली जिले के खौड़ गांव में एक ही परिवार के 9 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। पाली शहर में 3, देसूरी क्षेत्र के माण्डीगढ़ में 3, केसुली में 1, ढोलाप में 1, गिराली में 1, जोबा गांव में 1, सोनाईमाझी गांव में 1, सोजत सिटी में 1, सोजत रोड में 2, हरियामाली में 1, बड़ा गुडा में 2, मांडल गांव में 1, काना गांव में 3, तखतगढ़ क्षेत्र के पावा गांव में 1 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।