scriptदीपावली पर्व को लेकर तेरापंथ महिला मंडल चला रहा है अनूठी मुहिम, आप भी बने भागीदार… | #DeepavaliFestival | Patrika News
पाली

दीपावली पर्व को लेकर तेरापंथ महिला मंडल चला रहा है अनूठी मुहिम, आप भी बने भागीदार…

देश में 300 शाखाओं वाला तेरापंथ महिला मंडल संगठन जीवरक्षा दीपावली मुहिम का दिला रहा संकल्प

पालीOct 12, 2017 / 12:52 pm

Avinash Kewaliya

#DeepavaliFestival
पाली.

दीपावली रोशनी का पर्व है। इसमें लगने वाले दीपों से रात में भी पूरा देश जगमगा उठता है। इस रोशनी के पर्व को प्रदूषण मुक्त मनाने और छोटे-छोटे जीवों पर होने वाली हिंसा को रोकने के साथ इस बार तेरापंथ महिला मंडल एक मुहिम चला रहा है। देश में 300 शाखाओं वाले इस संगठन ने ऑनलाइन और ग्राउंड लेवल पर एक व्यापक मुहिम छेड़ दी है।
पाली में इसे 200 महिला कार्यकर्ता अंजाम देने में जुटी हैं।

देशभर में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की महिला कार्यकर्ताओं ने एक मुहिम छेड़ी है। इस मुहिम का उद्देश्य दीपावली का पर्व सिर्फ दीपों से ही मनाकर उसकी बधाई लोगों तक बांटने का है। महिला मंडल की ओर से देशभर में प्रदूषण व पटाखा मुक्त दीपावली मनाने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान को सार्थक करने के लिए पाली जिले की महिलाओं ने भी कमर कस ली है। महिला मंडल की ओर से जिले के सभी स्कूल, सरकारी कार्यालय व सोशल मीडिया पर इस अभियान को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही लोगों से इससे जुड़कर इस अभियान में भागीदार बनने की अपील की जा रही है। इस अभियान को लेकर बुधवार को महिला मंडल की ओर से पोस्टर का विमोचन किया गया। इस मौके पर महिला मंडल अध्यक्ष रेखा बरणिया, मंत्री उषा मरलेचा, विनिता मेघाणी, सुषमा डागा सहित 200 महिला कार्यकर्ता तैयारियों में जुटी हुई हैं।
सोशल मीडिया पर हो रहा प्रचार-प्रसार

महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा बरणिया ने बताया कि इस अभियान को सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए सोशल मीडिया पर एक लिंक तैयार किया गया है। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद इस अभियान का प्रारूप और एक शपथ पत्र सामने आएगा। कोई भी व्यक्ति इस अभियान से जुडऩा चाहता है। वह इस शपथ पत्र को भरकर दीपावली को प्रदूषण मुक्त मना सकता है। अभी तक सोशल साइट पर पाली से 700 लोगों ने शपथ पत्र भरे हैं।
देशभर में चल रहा अभियान

यह अभियान अखिल भारतीय तेरापंथ मंहिला मंडल के बैनर तले पूरे देश में चलाया जा रहा है। इस अभियान के लिए देशभर की 300 महिला मंडल शाखा कार्य कर रही हैं।

Home / Pali / दीपावली पर्व को लेकर तेरापंथ महिला मंडल चला रहा है अनूठी मुहिम, आप भी बने भागीदार…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो