scriptधनत्रयोदशी से पहले आया धन वर्षा का योग, पढ़ें पूरी खबर… | Deepawali Festival 2019 in Pali Rajasthan | Patrika News
पाली

धनत्रयोदशी से पहले आया धन वर्षा का योग, पढ़ें पूरी खबर…

-बर्तन व किचन वेयर की दुकानों में महिलाओं की उमड़ रही भीड़
Deepawali Festival 2019 : -नई तकनीक लुभा रही गृहिणियों को

पालीOct 22, 2019 / 03:02 pm

Suresh Hemnani

धनत्रयोदशी से पहले आया धन वर्षा का योग, पढ़ें पूरी खबर...

धनत्रयोदशी से पहले आया धन वर्षा का योग, पढ़ें पूरी खबर…

पाली। Deepawali Festival 2019 : दीपोत्सव पर सभी को धनदात्री माता लक्ष्मी से धनवर्षा की उम्मीद होती है। किचन वेयर और बर्तन बाजार में इस बार धनत्रयोदशी से पहले ही यह आस पूरी होने लगी है। महिलाएं रोजाना घर की साफ-सफाई का कार्य पूर्ण कर बाजार का रुख कर रही है। कई महिलाएं तो किचन को आधुनिक बनाने का सामान खरीद चुकी हैं तो कई धनत्रयोदशी व पुष्य नक्षत्र पर बुकिंग करवाकर लौटी है। धनत्रयोदशी व पुष्प नक्षत्र में नई वस्तुओं को घर ले जाने के लिए महिलाओं ने इलेक्ट्रॉनिक के साथ किचन वेयर के सामान की बुकिंग करवाई। जिससे उन्हें शो-रूम या दुकान पर एक क्षण भी रुकना नहीं पड़े और झट से अपनी मनपसंद सामग्री लेकर घर लौट सके।
पुराना छोड़ अपनाया नया चूल्हा
गैस के चूल्हे तीन से चार बर्नर के टपन ग्लास में आने लगे है। जो दिखने में आकर्षक होने के साथ एक साथ तीन से चार चीजे पका सकते है। इस कारण महिलाएं पुराने दो बर्नर वाले चूल्हे छोडकऱ नई डिजाइन व आकर्षक लुक वाले चूल्हे अधिक पसंद कर रही है। इसके साथ ही ऑटो क्लीन चिमनी लगवा रही है। जिससे चिमनी को बार-बार साफ करने की झंझट नहीं रहे।
इन वस्तुओं की मांग अधिक
किचन वेयर में वैक्यूम क्लीनर, मिक्सर ग्राइंडर, इलेक्ट्रीक ओवन व आटा चक्की की बाजार में मांग अधिक है। इसके अलावा आगे सर्दी होने के कारण गिजर अधिक बुक करवाए गए है। इनमें भी ग्लास लाइन टैंक वाले गिजर की अधिक मांग है। इनमें पानी तेजी से गर्म होता है और ये जल्दी खराब भी नहीं होते है। आटा चक्की में पत्थर वाली व बिना पत्थर वाली दोनों की मांग बराबर है।
बुकिंग अच्छी हो गई
दिवाली से पहले ही बाजार की सुस्ती टूट गई है। मंगलवार को पुष्य नक्षत्र व धनत्रयोदशी को लेकर लोगों ने कई चीजों की बुकिंग करवाई है। उस दिन भी कई लोग सीधे खरीदारी को पहुंचेंगे। ऐसे में दिवाली पर बाजार अच्छा रहेगा। – गुरदीपसिंह खेड़ा, किचन वेयर विक्रेता
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो