scriptजानिए, इ-मित्र पर कैसे ठगा जा रहा है आमजन | E-Mitra operators are charging more money from people in Pali | Patrika News
पाली

जानिए, इ-मित्र पर कैसे ठगा जा रहा है आमजन

– जिले भर में अभी तक एक लाख 51 हजार 540 यूनिट के आधार कार्ड से लिंक नहीं राशन कार्ड- इ-मित्र पर आधार कार्ड को लिंक करवाने के लिए नि:शुल्क है व्यवस्था

पालीNov 27, 2020 / 05:19 pm

Suresh Hemnani

जानिए, इ-मित्र पर कैसे ठगा जा रहा है आमजन

जानिए, इ-मित्र पर कैसे ठगा जा रहा है आमजन

पाली। इ-मित्र कियोस्क संचालक मनमानी कर रहे हैं, लेकिन उनको रोकने वाला कोई नहीं है। उन्होंने नियम व कायदे ताक पर रख दिए है। लोगों को मजबूरी में उनकी मनमानी के चलते राशि चुकानी पड़ रही है। स्थिति यह है कि राशन कार्ड को आधार से लिंक कराने की व्यवस्था नि:शुल्क रखी गई है। इसके बावजूद इ-मित्र संचालक शहर में जिला प्रशासन की नाक के नीचे पचास रुपए तक वसूल रहे है। गांवों व अन्य कस्बों की स्थिति तो इससे भी बूरी है। यदि कोई राशन कार्ड धारक नियम का हवाला देता है तो ये इ-मित्र संचालक उसे वापस लौटा देते है। राशन को आधार से लिंक भी नहीं करवाते है।
रसद विभाग ने बढ़ाइ्र तिथि
जिले में खाद्य सुरक्षा योजना में एक लाख 74 हजार राशन कार्ड है। इन राशन कार्ड की 8 लाख 34 हजार 596 यूनिट है। इसमें से अभी तक 6 लाख 83 हजार आधार कार्ड से लिंक हो गए है। एक लाख 51 हजार 540 यूनिट आधार कार्ड से लिंक होनी शेष है। इसके लिए रसद विभाग ने 30 नवम्बर तक तिथि बढ़ा दी है।
विभाग दे रहा इ-मित्रों को राशि
राशन कार्ड के सदस्य के आधार कार्ड लिंक करवाने के लिए उपभोक्ता सीधे इ-मित्र कियोस्क पर आधार कार्ड की फोटो कॉपी देकर नि:शुल्क लिंक करवा सकते है। आधार सिडिंग के अधार पर इ-मित्र कियोस्क संचालक को खाद्य व नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से प्रति आधार कार्ड एक रुपए का भुगतान किया जाएगा। इसी प्रकार राशन डीलर की ओर से सिडिंग कार्य करवाए जाने पर एक रुपए प्रति यूनिट भुगतान किया जाएगा।
राशि वसूल रहे तो करेंगे कार्रवाई
इ-मित्र कियोस्क राशन कार्ड को आधार से लिंक करने की नि:शुल्क व्यवस्था है। इ-मित्र कियोस्क 50 रुपए नहीं वसूल सकते है। यदि ऐसा हो रहा है तो ऐसे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। –नवीन माथुर, उपनिदेशक सूचना प्रौद्योगिकी व संचार विभाग पाली
नि:शुल्क कोई भी काम नहीं होता है
इ-मित्र कियोस्क पर कोई भी काम नि:शुल्क नहीं होता है। राशन कार्ड को आधार से लिंक करवाना है तो 50 रुपए लगेंगे। –सूरजपुरी, मंडिया रोड इ-मित्र कियोस्क

एक रुपया दिया जाएगा
राशन कार्ड को आधार से लिंक इ-मित्र कियोस्क पर उपभोक्ता नि:शुल्क करवा सकते है। रसद विभाग की ओर से इ-मित्र कियोस्क को प्रति यूनिट एक रुपए दिया जाएगा। –कमल कुमार पंवार, प्रर्वतन अधिकारी रसद विभाग पाली

Home / Pali / जानिए, इ-मित्र पर कैसे ठगा जा रहा है आमजन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो