scriptLIVE REPORT : जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश, 34 लाख से ज्यादा के नकली नोट बरामद…. | Fake note gang exposed in pali, over 34 lakh fake notes recovered | Patrika News
पाली

LIVE REPORT : जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश, 34 लाख से ज्यादा के नकली नोट बरामद….

मुख्य आरोपी सहित पांच युवको को किया गिरफ्तार

पालीJul 01, 2018 / 02:48 pm

rajendra denok

fake note gang

LIVE REPORT : जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश, 34 लाख से ज्यादा के नकली नोट बरामद….

पाली। पाली पुलिस ने बडी कार्रवाई करते हुए बाजार में नकली नोट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में नकली नोट बनाने के मुख्य आरोपी सहित पांच युवको को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा नकली नोट बनाने वाले पांच युवको व उनके पास से नोट बनाने में काम आने वाले उपकरण व अन्य सामान भी बरामद किया। पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि जिले में नकली नोट चलाने वाला गिरोह सक्रिय है उसी पर बडी कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा दिनेश कुमार पूत्र मूलाराम मेघवाल निवासी सादडी, लतिफ पुत्र छोटू शाह जाति मुसलमान निवासी सादडी, रवि शंकर पूरणमल जाति वाल्मिकी निवासी सादडी, दिनेश कुमार पुत्र हस्तीमल जाति राव नाडोल और इस गिरोह के मुख्य आरेापी जयपालसिंह पुत्र महावीर सिंह राजपूत निवासी जोधपुर को गिरफ्तार किया गया। गिर$फतार आरोपियो के पास से पुलिस ने एक पेन ड्राईव बरामद किया जिसमे 2000, 500, 100, 50 और 10 रूपऐं के नोटो को स्केन करके सेव कर रखा था। पुलिस द्वारा आरोपियों के पास से कुल 34 लाख के नकली नोट बरामद किये गये। पुलिस द्वारा उक्त गैंग से गहन पुछताछ जारी है। गैंग द्वारा कितने नोट छापे गए व कितने नोट मार्केट में चलाए गए इसको लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।

Home / Pali / LIVE REPORT : जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश, 34 लाख से ज्यादा के नकली नोट बरामद….

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो