scriptआज जन्मेगा गोकुल का ग्वाला, बजेंगे घंटे घड़ियाल | Gokul's cowherd will be born today, alligators will ring | Patrika News
पाली

आज जन्मेगा गोकुल का ग्वाला, बजेंगे घंटे घड़ियाल

– कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आज

पालीAug 18, 2022 / 10:17 pm

Rajkamal Ranjan

आज जन्मेगा गोकुल का ग्वाला, बजेंगे घंटे घड़ियाल

आज जन्मेगा गोकुल का ग्वाला, बजेंगे घंटे घड़ियाल

पाली. कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शुक्रवार को शहर सहित जिलेभर में श्रद्धा व उल्लास से मनाया जाएगा। कान्हा के जन्म की खुशी में जगह-जगह मटकी फोड़ का आयोजन होगा। जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में फूलों से आकर्षक सजावट की गई है। मंदिरों में जन्माष्टमी को लेकर शाम होते ही भजन कीर्तन सहित अन्य कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। तारणहार की रात 12 बजे जन्म लेने पर खुशियां छा जाएगी। प्रभु का अभिषेक व पूजन करने के बाद पंचामृत व पंजीरी का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
गाजे बाजे संग निकालेंगे शोभायात्रा
जन्माष्टमी पर सुबह व्यंकटेश मार्ग से बैंड-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुन: रंगजी मंदिर पहुंचकर विसर्जित होगी पहुंचकर विर्सजित होगी। इसमें कई झांकियां भी शामिल होंगी। शहर के शिवाजी नगर से भी दोपहर में बैंड बाजों की मधुर धुन के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी।
दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
कान्हा के दर्शन करने के लिए रात में व्रत उपवास रखने वाले श्रद्धालु मंदिरों में धोक लगाएंगे। शहर के पानी दरवाजा, व्यंकटेश मार्ग, राजेंद्र नगर, नयागांव, गीता भवन, टैगोर नगर सहित अन्य स्थानों पर स्थित मंदिरों में कान्हा का पूजन किया जाएगा।
पाली . जिले में शुक्रवार को पाली शहर सहित सभी क्षेत्रों में कृष्ण जन्माष्टमी पर शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए 11 कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है।
जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने आदेश जारी कर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट चन्द्रभानङ्क्षसह भाटी को जिले में सम्पूर्ण व्यवस्था के लिए प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही सम्पूर्ण पाली उपखण्ड क्षेत्र में उपखण्ड मजिस्ट्रेट व पाली शहर में तहसीलदार पाली को कार्यपालक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसी प्रकार सभी उपखण्ड मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्र में कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
उन्होंने बताया कि सभी कार्यपालक मजिस्ट्रेट पुलिस अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए अपने अपने क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था आवश्यक रूप से सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि पाली शहर सहित विभिन्न कस्बों व गांवों में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस अवसर पर शोभायात्रा तथा विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना व भंजन संध्या व दही हांडी कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

Home / Pali / आज जन्मेगा गोकुल का ग्वाला, बजेंगे घंटे घड़ियाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो