scriptExam tips: दो-तीन बार दोहरान करने पर प्राप्त कर सकते हैं अच्छे अंक, पढ़ें पूरी खबर… | Guest Writer gave exam tips to students of Political Science in pali | Patrika News
पाली

Exam tips: दो-तीन बार दोहरान करने पर प्राप्त कर सकते हैं अच्छे अंक, पढ़ें पूरी खबर…

पत्रिका कोचिंग:गेस्ट राइटर : हरीश व्यास, व्याख्याता, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खौड़

पालीFeb 18, 2020 / 07:21 pm

Suresh Hemnani

Exam tips: दो-तीन बार दोहरान करने पर प्राप्त कर सकते हैं अच्छे अंक, पढ़ें पूरी खबर...

Exam tips: दो-तीन बार दोहरान करने पर प्राप्त कर सकते हैं अच्छे अंक, पढ़ें पूरी खबर…

पाली। 12वीं बोर्ड परीक्षा के कला संकाय के राजनीति विज्ञान विषय में विद्यार्थी चंद बातों का ध्यान रखकर बेहतर अंक प्राप्त कर सकता है। इस विषय में विद्यार्थी राजनीतिक विचाराधाराओं, अवधारणाओं को मुश्किल मानता है। जबकि वास्तव में इनका दो से तीन बार दोहरान करने के बाद इसमें बहतर अंक प्राप्त किए जा सकते है। इस विषय में सवालों के जवाब रटने नहीं चाहिए। उनको मौलिकता अर्थाथ समझकर अपने शब्दों में लिखना चाहिए। इससे प्रश्न भी आसानी से याद होते है और अंक भी अच्छे मिलते है। इस विषय का ज्ञान समाचार पत्र पढऩे और समाचार देखकर भी प्राप्त किया जा सकता है।
इन बातों का रखना चाहिए अधिक ख्याल
-परीक्षा से पहले विद्यार्थी को राजनीति विषय में गु्रप चर्चा करनी चाहिए। इससे सवालों का जवाब आसानी से याद रहता है।
-गत तीन वर्ष के बोर्ड प्रश्न पत्र के जवाब परीक्षा के तय समय में घर पर लिखने का अभ्यास कर स्वयं अंक देने चाहिए।
-इस विषय में अधिक ज्ञान रखने वाले विद्यार्थियों के साथ कठिन बिन्दुओं पर चर्चा करनी चाहिए।
-पड़ौसी देश पाकिस्तान, चीन व नेपाल से सम्बन्धों पर लेख तैया करना चाहिए। इसका छह अंक का एक सवाल जरूर पूछा जाता है।
-भारत का संविधान व भारत में शासन इकाइयों में अनुच्छेदों (अनुच्छेद 352, 356, 360 व 370 आदि) का उपयोग उत्तर में अवश्य करना चाहिए।
-निबंधात्मक सवालों के जवाब लिखते समय शब्द सीमा का ख्याल रखना चाहिए। तय सीमा से अधिक जवाब लिखने से समय व्यर्थ होता है और दूसरे सवालों के जवाब लिखने से रह सकते है।
-अनुच्छेद याद रखना काफी मुश्किल माना जाता है। इसलिए दोस्तों या परिजनों के पास बैठकर अनुच्छेदों का मौखिक अभ्यास करना चाहिए। इससे ये याद अच्छे से होते है।

Home / Pali / Exam tips: दो-तीन बार दोहरान करने पर प्राप्त कर सकते हैं अच्छे अंक, पढ़ें पूरी खबर…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो