scriptमानवता शर्मसार : यहां ऐसा क्या हुआ कि शव को कचरा परिवहन ट्रैक्टर में ले गए, पढ़े पूरी खबर | In Sumerpur, the dead body was taken to the cremation ground in a garb | Patrika News
पाली

मानवता शर्मसार : यहां ऐसा क्या हुआ कि शव को कचरा परिवहन ट्रैक्टर में ले गए, पढ़े पूरी खबर

रेलवे ट्रेक पर मिला था शव, नसीब नहीं हुई शव वाहिनी, कचरा परिवहन ट्रैक्टर में ले गए शव

पालीOct 24, 2023 / 04:32 pm

rajendra denok

मानवता शर्मसार : रेलवे ट्रेक पर मिला था शव, नसीब नहीं हुई शव वाहिनी, कचरा परिवहन ट्रैक्टर में ले गए शव

मानवता शर्मसार : रेलवे ट्रेक पर मिला था शव, नसीब नहीं हुई शव वाहिनी, कचरा परिवहन ट्रैक्टर में ले गए शव

पाली जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रेक पर मिले अज्ञात शव को अंतिम संस्कार के लिए शव वाहिनी भी नसीब नहीं हो पाई। शव को कचरा परिवहन ट्रैक्टर में श्मशान घाट ले जाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। मौत के बाद ऐसी बेकद्री की शहरभर में चर्चा होती रही।

दरअसल, जवाई बांध से नाणा की तरफ रेलवे ट्रैक पर अज्ञात शव मिला था, जिसे सुमेरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया था। शिनाख्त नहीं होने पर सोमवार को जीआरपी पुलिस ने अंतिम संस्कार करने का निर्णय किया। इसके लिए शव वाहिनी मिल पाई तो नगर पालिका से भेजे गए कचरा परिवहन में काम आने वाले ट्रैक्टर में ही मृतक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी से जवाई बांध रोड होते हुए पुराने शिवगंज मार्ग पर श्मशान घाट ले जाया गया। जब ट्रैक्टर ट्रॉली में शव डाला गया तो हर कोई देखता रह गया।

नगर पालिका ने भेजा ट्रैक्टर
रेलवे ट्रैक पर गुरुवार को मिले अज्ञात शव की शिनाख्त के काफी प्रयास किए गए, लेकिन शिनाख्त नहीं होने पर उच्च अधिकारियों के निर्देशन में सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार करवाया गया। नगर पालिका को शव ले जाने के लिए हमने पत्र भेजा था। इस पर नगर पालिका ने ही ट्रैक्टर भेजा था।
राजेंद्रसिंह, हैड कांस्टेबल, जीआरपी पुलिस, फालना

पता नहीं था कि इसमें कचरा ले जाते हैं
अंतिम संस्कार के लिए शव को श्मशान घाट ले जाने के लिए हमने शव वाहिनी व एंबुलेंस के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन उपलब्ध नहीं होने पर हमने नगर पालिका से संपर्क किया। इस पर नगर पालिका ने ट्रैक्टर ट्रोली भेजी। लेकिन हमें नहीं पता था कि इस ट्रैक्टर ट्रॉली में शहर का कचरा ले जाया जाता है।
मनोज कुमार, थानाधिकारी, जीआरपी पुलिस आबू रोड

Hindi News/ Pali / मानवता शर्मसार : यहां ऐसा क्या हुआ कि शव को कचरा परिवहन ट्रैक्टर में ले गए, पढ़े पूरी खबर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो