पाली. दिग्गजों की दावेदारी से पेच में फंसी जैतारण विधानसभा सीट पर आखिरकार कांग्रेस ने पूर्व संसदीय सचिव के नाम पर ही मोहर लगाई। चौधरी लम्बे समय से जैतारण से चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे थे। पूर्व सांसद गोपालसिंह ईडवा और प्रदेश सचिव राजेश कुमावत ने भी यहां से टिकट मांगा था। आलाकमान ने जातिगत समीकरण साधने के लिए चौधरी पर ही भरोसा जताया।
चौधरी ने पिछला चुनाव भी लड़ा था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। इससे पूर्व २००८ में उन्होंने निर्दलीय के रूप में चुनाव जीतकर अशोक गहलोत सरकार में संसदीय सचिव का पद हासिल किया था। हालंाकि, जैतारण में भी टिकट की रेस में कई दिग्गज होने के कारण कांग्रेस को अंतिम दौर में भी पत्ते खोलने पड़े, लेकिन चौधरी ने सूची जारी होने से एक दिन पहले ही नामांकन दाखिल कर दिया था। चौधरी को प्रत्याशी बनाए जाने की खुशी में समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी।