scriptKrishna Janmashtami : यहां कान्हा को कल लगाएंगे भोग, मटकी फोडऩे को बेताब हैं गोपाला | Krishna Janmashtami Festival will be celebrated in Pali | Patrika News
पाली

Krishna Janmashtami : यहां कान्हा को कल लगाएंगे भोग, मटकी फोडऩे को बेताब हैं गोपाला

-पाली शहर में कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली जाएगी शोभायात्रा
Krishna Janmashtami Festival in pali :-जगह-जगह होंगे मटकी फोड़ के आयोजन

पालीAug 23, 2019 / 01:46 pm

Suresh Hemnani

Krishna Janmashtami : यहां कान्हा को कल लगाएंगे भोग, मटकी फोडऩे को बेताब हैं गोपाला

Krishna Janmashtami : यहां कान्हा को कल लगाएंगे भोग, मटकी फोडऩे को बेताब हैं गोपाला

पाली। Krishna Janmashtami Festival in pali : कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शनिवार को शहर सहित जिलेभर में मनाया जाएगा। जगह-जगह मटकी फोड़ का आयोजन भी होगा। इसको लेकर युवा काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों पर सजावट की गई है। शनिवार सुबह शहर के पानी दरवाजा से बैंड-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुन: पानी दरवाजा पहुंचकर विर्सजित होगी। इसमें कई झांकियां भी शामिल होंगी।
शहर के राजेन्द्र नगर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में शनिवार को राजेन्द्र नगर विकास समिति के तत्वावधान में सूरजनदास महाराज के सान्निध्य में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। रात्रि को भजन संध्या होगी। समिति के सचिव अशोक गौड़ ने बताया कि मंदिर को रंग बिरंगे फूलों व आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। भगवान कृष्ण के जन्म पर मंदिर में देशी गाय का मक्खन, दूध, घी का भोग लगाया जाएगा।
बाद में भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा। यहां विश्व हिन्दू परिषद की ओर से आकर्षक झांकियां सजाई जाएगी। इसे लेकर जवाहरसिंह पंवार, रघुनाथसिंह, प्रभुसिंह, धनाराम चौधरी, उदयसिंह चौहान, शंकर मेवाड़ा, विजयसिंह निर्वाण, पेमाराम प्रजापत, मागूसिंह, डायाराम सैन, उगमसिंह चौहान, लक्ष्मण कुमावत, अमरसिंह गोयल सहित कई जने जुटे हुए हैं।

Home / Pali / Krishna Janmashtami : यहां कान्हा को कल लगाएंगे भोग, मटकी फोडऩे को बेताब हैं गोपाला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो