पाली । पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते चलन के बीच एक ऐसा भी संगठन संचालित हो रहा है, जो समाज में संस्कारों की फसल बोने का सराहनीय काम कर रहा है। हम बात कर रहे है क्षत्रिय युवक संगठन की। यह संगठन राजस्थान ही नहीं, देशभर में युवा पीढ़ी को संस्कारित करने का काम कर रहा है।
संघ के प्रांत प्रमुख मोहब्बतसिंह धीगाणा ने बताया कि बदलते परिवेश में युवा अपने पूर्वजों के गौरवशाली इतिहास को भुलते जा रहे है। ऐसे में संगठन युवाओं को संस्कारवान बनाने तथा उन्हें राजपूत समाज के गौरवपूर्ण इतिहास के दर्शन करवाने का काम करता है। इसको लेकर समय-समय पर महिलाओं, युवाओं व बच्चों के लिए शिविर भी आयोजित किए जाते है।