तखतगढ़ पहुंचने के बाद इओ काबा का साफा एवं माला पहनाकर नगरवासियों ने ढ़ोल एवं थाली के साथ कार्यालय तक पहुंचाया। बाद में साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर पटाखे छोड़ कर खुशी मनाई। भंवरलाल मीना, अनराज मेवाड़ा, लक्ष्मणसिंह मिर्धा आदि ने संबोधित किया। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश सुथार, पार्षद नारायण मेघवाल सहित अन्य नगरवासियों ने इओ का मुंह मीठा करवाया।
यह है मामला
सुमेरपुर नगरपालिका में सेवारत राजस्व निरीक्षक नरेन्द्र काबा ने तखतगढ़ इओ का अतिरिक्त चार्ज भी सौंपा था। 18 मार्च को इओ ने पदभार ग्रहण किया था। मंगलवार को सुमेरपुर नगरपालिका में सेवारत राजस्व निरीक्षक के मूल पद को एपीओ किया गया। बुधवार को स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक नंदी ने एपीओ के आदेश को निरस्त कर दिया।

इनका कहना है…
नगर में पूर्व में बेची गई भूमि के रुप में अनुज्ञा पत्रों को मंडल की बैठक में निरस्त करवाया जाएगा। इसके लिए शीघ्र पालिका की बैठक बुलाई जाएगी। बिना सदन की सहमति से कोई भी कार्य नहीं किए जाएगें। –नरेन्द्र काबा, इओ, नगरपालिका, तखतगढ़।