scriptVIDEO : Nikay Chunav 2019 : मतदान प्रक्रिया पूरी, पाली में 71.38 व सुमेरपुर में 73.57 प्रतिशत हुआ मतदान | Nagar Nikay Chunav 2019 In Pali Rajasthan | Patrika News
पाली

VIDEO : Nikay Chunav 2019 : मतदान प्रक्रिया पूरी, पाली में 71.38 व सुमेरपुर में 73.57 प्रतिशत हुआ मतदान

नगर निकाय चुनाव 2019 : Nagrar Nikay Chunav 2019 :
-सुमेरपुर के वार्ड 14 में 20 मिनट तक रुका मतदान
 

पालीNov 16, 2019 / 07:18 pm

Suresh Hemnani

VIDEO : Nikay Chunav 2019 : मतदान प्रक्रिया पूरी, पाली में 71.38 व सुमेरपुर में 73.57 प्रतिशत हुआ मतदान

VIDEO : Nikay Chunav 2019 : मतदान प्रक्रिया पूरी, पाली में 71.38 व सुमेरपुर में 73.57 प्रतिशत हुआ मतदान

पाली। पाली शहर के साथ सुमेरपुर में नगर निकाय चुनाव का मतदान छुटपुट नोकझोंक के साथ शांतिपूर्ण रहा। पाली में मतदान की गति सुबह धीमी रही। दोपहर 3 बाद फिर गति बढऩे लगी। यहां शाम 5 बजे तक 71.38 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि सुमेरपुर में दिनभर उत्साह रहा। यहां शाम 5 बजे तक वहां 73.57 प्रतिशत मतदान हुआ। 5 बजे बाद मतदान का समय पुरा हो गया।
यहां हुई छुटपुट नोकझोंक
पाली शहर के वार्ड संख्या 10, वार्ड संख्या 26, वार्ड संख्या 57 में छुटपुट नोकझोंक की घटनाएं हुई। यहां पर एक बारगी पार्टियों के कार्यकर्ताओं व मतदाताओं की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया और मतदान की प्रक्रिया को बाधित नहीं होने दिया।
सरकारी गाड़ी के उपयोग का आरोप
पाली शहर में मतदान के दौरान सरकारी वाहनों के उपयोग का आरोप लगाया गया। पूर्व विधायक भीमराज भाटी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकारी वाहनों में घूमते देखे जाने की शिकायत की। इधरए पाली व सुमेरपुर में पुलिस के अधिकारी लगातार गश्त करते रहे। जिससे मतदान में किसी तरह की बाधा नहीं आए।
सुमेरपुर के वार्ड 14 में फर्जी वोट को लेकर पहुंचे जोनल मजिस्ट्रेट
सुमेरपुर के वार्ड वार्ड नंबर 14 में भी दोपहर में फर्जी मतदान की शिकायत मिली। इस पर जोन मजिस्ट्रेट पोलिंग बूथ पर पहुंचे और जांच की। वहां करीब 20 मिनट तक मतदान रोका गया। इस बूथ पर जानकारी मिली कि एक व्यक्ति मतदान करने पहुंचता तो उसका वोट दिया जा चुका था। इस पर लोगों ने बीएलओ पर फर्जी मतदान करने का आरोप लगाया।
पाली नगर परिषद चुनाव
पाली में शाम 5 बजे तक 71.38 प्रतिशत मतदान हुआ
कुल मत पड़े 1 लाख 16 हजार 524
पाली शहर में कुल मतदाता 1 लाख 63 हजार 236
महिला मतदाता 75 हजार 919
पुरुष 84 हजार 314
सुमेरपुर नगर पालिका चुनाव
सुमेरपुर में शाम 5 बजे तक 73.57 प्रतिशत मतदान हुआ
कुल मत पड़े 19 हजार 735
कुल मतदाता 26 हजार 824
महिला मतदाता 12 हजार 978
पुरुष मतदाता 13 हजार 843

Home / Pali / VIDEO : Nikay Chunav 2019 : मतदान प्रक्रिया पूरी, पाली में 71.38 व सुमेरपुर में 73.57 प्रतिशत हुआ मतदान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो