scriptVIDEO : Nikay Chunav : सुमेरपुर में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा | Nagar Nikay Chunav 2019 In Pali Rajasthan | Patrika News
पाली

VIDEO : Nikay Chunav : सुमेरपुर में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा

नगर निकाय चुनाव 2019 : Nagar Nikay Chunav 2019 :

पालीNov 16, 2019 / 02:47 pm

Suresh Hemnani

VIDEO : Nikay Chunav : सुमेरपुर में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा

VIDEO : Nikay Chunav : सुमेरपुर में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा

पाली/सुमेरपुर। local body elections 2019 : जिले में मतदान शुरू होने के बाद दोपहर एक बजे तक शांतिपूर्ण मतदान चल रहा था। इसी बीच सुमेरपुर के एक पोलिंग बूथ पर फर्जी मतदान कराने को लेकर हंगामा हो गया। प्रत्याशियों ने आरोप लगाया कि बीएलओ की तरफ से फर्जी मतदान कराया जा रहा है। इस पर मतदान दल के अधिकारियों ने प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं से समझाइश की। फर्जी मतदान का हंगामा होने पर एक बारगी कुछ देर के लिए मतदान भी प्रभावित हुआ।
इस मतदान केन्द्र पर कांग्रेस की प्रत्याशी अलका टांक ने आरोप लगाया कि मतदान केन्द्र पर बीएलओ की तरफ से मतदाताओं के भ्रमित किया जा रहा है। उनका आरोप था कि दूसरी पार्टी के प्रत्याशी मतदान केन्द्र के अन्दर जाकर मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने का कह रहे है। इसके बाद मतदान दल के अधिकारियों के साथ अन्य लोगों ने समझाइश की और बीएलओ से भी इसकी जानकारी ली।
सुमेरपुर में दोपहर 1 बजे तक 52.94 प्रतिशत मतदान हुआ
कुल मतदाता 26 हजार 824
महिला मतदाता 12 हजार 978
पुरुष मतदाता 13 हजार 843

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो