scriptदेश का पहला जिला, जहां के पांच सांसद! | Pali is the first district of the country, where five MPs | Patrika News
पाली

देश का पहला जिला, जहां के पांच सांसद!

पाली की दमदार पॉलिटिक्स : तीन राज्य सभा व दो लोकसभा में कर रहे प्रतिनिधित्व

पालीJul 11, 2021 / 07:58 am

Suresh Hemnani

देश का पहला जिला, जहां के पांच सांसद!

देश का पहला जिला, जहां के पांच सांसद!

-राजेन्द्रसिंह देणोक
पाली। देश में संभवत: पाली एक मात्र ऐसा जिला है जिसके पांच जनप्रतिनिधियों को लोकसभा-राज्यसभा में एक साथ प्रतिनिधित्व का मौका मिला है। किसी एक ही क्षेत्र से पांच सांसदों का यह संयोग मारवाड़-गोडवाड़ के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लोकसभा के दो और राज्यसभा के तीन सांसदों का जुड़ाव पाली से है। इनमें चार भाजपा तथा एक कांग्रेस पार्टी से है। कोई यहां का जाया-जन्मा है तो किसी के पूर्वज यहां के है। ऐसे में यहां के लोगों में खुशी का माहौल है। देश की सियासत में मारवाड़ गोडवाड़ का मान भी बढ़ा है।
अश्विनी वैष्णव, केन्द्रीय रेल, आइटी एवं संचार मंत्री
ओडिसा कैडर के पूर्व आइएएस अश्विनी वैष्णव ओडिसा से राज्यसभा सदस्य है। हाल ही में मोदी मंत्रिमंडल में उन्हें रेल और आइटी जैसे महत्वपूर्ण विभागों का जिम्मा सौंपा गया। वे मूलरूप से पाली जिले के जीवंदकला गांव के रहने वाले हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा जोधपुर में हुई। गांव में उनका पैत्तृक निवास है।
पी पी चौधरी, सांसद
पेशे से अधिवक्ता पी पी चौधरी मूलरूप से जोधपुर जिले के भावी गांव के बांशिदे हैं। पाली लोकसभा से दूसरी बार सांसद है। पिछले कार्यकाल में मोदी मंत्रिमंडल में भी शामिल रहे। वर्तमान में लोकसभा की कुछ कमेटियों का भी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
ओम माथुर, सदस्य, राज्य सभा
माथुर राज्य सभा सदस्य है। वे भारतीय जनता पार्टी के पुराने राजनीतिज्ञ है। प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत भाजपा संगठन में कई उच्च पदों पर रहे हैं। संघ से भी उनका लंबा जुड़ाव रहा है। वे मूलतया बाली के निकट बेडल गांव के निवासी है। वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भी करीबी रहे हैं।
नीरज डांगी, सदस्य, राज्य सभा
डांगी वर्तमान में राज्यसभा सदस्य है। वे पाली जिले में देसूरी के निवासी हैं। वे कांग्रेस के नेता है और संगठन में प्रदेश महासचिव समेत कई पदों पर रहे हैं। इनके पिता दिनेश डांगी भी प्रदेश की सरकार में राज्यमंत्री रहे हैं। पैत्तृक गांव से उनका पूरा जुड़ाव रहता है।
सुनील सोनी, सांसद, रायपुर-छत्तीसगढ़
सोनी वर्तमान में रायपुर से लोकसभा सदस्य है। वे सोजत उपखण्ड के बगड़ी गांव के मूलनिवासी है। इनके पिता ने व्यापार के सिलसिले में छत्तीसगढ़ को अपनी कर्मस्थली बना लिया। सांसद सोनी कई बार अपने गांव आए हैं। यहां से उनका पूरा जुड़ाव भी है। वे पहली बार सांसद चुने गए। रायपुर काउंसिल के मेयर भी रहे।

Home / Pali / देश का पहला जिला, जहां के पांच सांसद!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो