scriptहड़ताल के चलते नहीं मिला पेट्रोल-डीजल | Petrol-diesel not found due to strike | Patrika News
पाली

हड़ताल के चलते नहीं मिला पेट्रोल-डीजल

वेट वृद्धि के विरोध स्वरूप जिलेभर में पेट्रोल पम्प संचालक रहे हड़ताल पर

पालीOct 23, 2019 / 10:00 pm

Om Prakash Tailor

हड़ताल के चलते नहीं मिला पेट्रोल-डीजल

हड़ताल के चलते नहीं मिला पेट्रोल-डीजल

पाली।
पेट्रोल-डीजल वेट वृद्धि के विरोध (Opposition to petrol-diesel weight increase ) में पेट्रोल पंप संचालक बुधवार को
सांकेतिक हड़ताल पर रहे। कई शहरवासियों ने वाहनों में डीजल-पेट्रोल नहीं भरवाया रखा था। उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
राजस्थान पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भंवर चौधरी ने बताया कि
हड़ताल सफल रही। पेट्रोल पम्पों पर बुधवार को पेट्रोल-डीजल नहीं बेचा
गया। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी सेवाओं जिसमें सरकारी वाहन, एम्बूलेंस पुलिस के वाहनों के लिए डीजल-पेट्रोल दिया गया।
ज्ञात रहे कि सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल पर की गई चार प्रतिशत वेट वृद्धि के विरोध में आरपीडीए की ओर से प्रदेश स्तर पर 23 अक्टूबर की सुबह छह से 24 अक्टूबर की सुबह छह बजे तक सांकेतिक हड़ताल की घोषणा की गई थी। जिसके तहत बुधवार को पाली जिले में भी अधिकतर पेट्रोल पम्पों पर डीजल-पेट्रोल पम्प नहीं बेचा गया।
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (Rajasthan Petroleum Dealers Association) के अध्यक्ष सुनीत बागड़ी ने बताया
कि पांच जुलाई 2019 को सरकार ने राज्य में पेट्रोल-डीजल पर वेट में चार
प्रतिशत की वृद्धि कर दी। जिससे राजस्थान में पड़ोसी राज्यों की तुलना
में डीजल मूल्य पांच से नौ रुपए तक अधिक हो गए है। इसको लेकर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि डीलर्स की समस्या का समाधान नहीं होता है तो पेट्रोल पम्प अनिश्चितकालीन हड़ताल भी करेंगे।

Home / Pali / हड़ताल के चलते नहीं मिला पेट्रोल-डीजल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो