scriptVIDEO : सेवा का जुनून : निराहार व्रत कर लोगों की दिनरात कर रहे सेवा | Policemen distributed food items in Takhatgarh town of Pali | Patrika News
पाली

VIDEO : सेवा का जुनून : निराहार व्रत कर लोगों की दिनरात कर रहे सेवा

– नवरात्र के निराहार व्रत कर चौबीस घंटे ड्यूटी कर रहे तखतगढ़ थाना प्रभारी- खुद भूखे रहकर लोगों को खिलाते हैं खाना- मात्र चाय से करते हैं गुजारा

पालीApr 01, 2020 / 12:45 pm

Suresh Hemnani

VIDEO : सेवा का जुनून : निराहार व्रत कर लोगों की दिनरात कर रहे सेवा

VIDEO : सेवा का जुनून : निराहार व्रत कर लोगों की दिनरात कर रहे सेवा

पाली/पावा। देश में कोरोना वायरस जैसी महामारी आने के बाद सेवा के कई रूप देखने को मिल रहे हैं। कोई जरूरतमंदों को राशन सामग्री का बंदोबस्त कर रहा है तो कोई उनकी चिकित्सा सुविधा में दिनरात जुटा है। वहीं तखतगढ़ में एक व्यक्ति ऐसे भी हैं जो नवरात्र का निराहार व्रत कर भी चौबीस घंटे लोगों की सेवा में जुटे रहते हैं। खुद के पेट में अन्न का दाना नहीं पहुंचता लेकिन दूसरों को जाकर भोजन करवाते हैं। हम बात कर रहे हैं तखतगढ़ थानाप्रभारी एवं उप निरीक्षक हरजीराम जाणी की।
थाना प्रभारी अखंड नवरात्र में रात दिन एक कर रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग की जानकारी दे रहे हैं तो भूखे को खाना भी उपलब्ध करवा रहे हैं। वे नवरात्र में निराहार रहकर भी ईश्वरीय शक्ति के प्रति आस्था का एक उदाहरण पेश रहे हैं। अपने फ र्ज में अडिग रहकर खाकी पहने जाणी सुबह 8 बजे अपनी ड्यूटी पर आकर तखतगढ़ के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी आमजन को घरोंं में रहने का संदेश दे रहे है। रात को वापस 10 बजे विश्राम के लिए लौटते हैं।
36 साल से कर रहे सेवा
जाणी के अनुसार छत्तीस साल की सेवा में लगातार व्रत करते आ रहे हैं। इस बार आपात स्थिति में अपना फर्ज निभाते हुए निराहार व्रत कर रहे हैं। उनका कहना है कि ड्यूटी करते समय कोई कमजोरी का एहसास नहीं होता है।
कोई कमजोरी महसूस नहीं होती
मैं लंबे समय से तपस्या कर रहा हूं। मुझे तो कोई भी कमजोरी महसूस नहीं होती है। वैसे मैं अपनी ड्यूटी निभा रहा हूं। –हरजीराम जाणी, उप निरीक्षक एवं थाना प्रभारी, तखतगढ़

Home / Pali / VIDEO : सेवा का जुनून : निराहार व्रत कर लोगों की दिनरात कर रहे सेवा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो