पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत ने बताया कि मामले में सिराणा निवासी नरपतसिंह (62) पुत्र पहाड़सिंह राजपूत, बिंजराजसिंह (80) पुत्र मोतीसिंह, डूंगरसिंह (62) पुत्र सीताराम राजपुरोहित व श्रवण कुमार (38) पुत्र चतराराम बंजारा को गिरफ्तार किया है। ज्ञात रहे कि मामले में सिराणा निवासी अशोक मेघवाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने सिराणा निवासी हुकमसिंह, चंद्रभानसिंह, विक्रमसिंह, श्रवण भाट सहित दस जनों के खिलाफ घर में जबरदस्ती घुसकर मारपीट करने, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने एवं लज्जाभंग का मामला दर्जकर किया था।