3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ghatkopar Hoarding Crash: कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मुंबई तूफान हादसे में मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Ghatkopar Hoarding Crash: एक्टर कार्तिक आर्यन को लेकर एक बड़ी खबर आई हैं। मुंबई में आए तूफान की वजह से एक्टर के मामा और मामी का निधन हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 17 May 2024, 1:34 PM IST

Ghatkopar Hoarding Crash bollywood actor Kartik Aaryan Relative Dead

Ghatkopar Hoarding Crash bollywood actor Kartik Aaryan Relative Dead

Kartik Aaryan Relative Dead in Ghatkopar hoarding crash: फिल्म 'चंदू चैंपियन' के एक्टर कार्तिक आर्यन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। बताया जा रहा है कि 13 मई को हुए मुंबई के घाटकोपर होर्डिंग हादसे में एक्टर के मामा-मामी की मौत हो गई है। दोनों के शव लगभग 56 घंटे के बाद बाहर निकाले गए हैं।

कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की हुई मौत (Kartik Aaryan Relative Dead in Ghatkopar hoarding crash)

इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी वाइफ अनीता चंसोरिया जबलपुर के सिविल लाइन के मरियम चौक में रहते थे। कार्तिक आर्यन के रिश्तेदारों का कहना है कि दोनों अपनी कार से मुंबई से इंदौर के रास्ते जबलपुर वापस जा रहे थे। करीब 4:30 बजे वो ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर रुके। वह पंत नगर के एक पेट्रोल पंप से कार में पेट्रोल भरवा रहे थे, तभी तूफान आ गया और उनकी कार होर्डिंग की चपेट में आ गई। अगर वो पेट्रोल भरवाने के लिए नहीं रूकते तो शायद एक्टर के मामा-मामी की जान बच जाती।

यह भी पढ़ें: अनुष्का- विराट होंगे UK शिफ्ट, बेटी वामिका और बेटे अकाय की वजह से लिया बड़ा फैसला?

जानकारी के मुताबिक मरने वाले मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया को रविवार को बेटे यश के पास अमेरिका जाना था। इसका वीजा बनवाने वह दोनों मुंबई आए थे, लेकिन जब यश की बात माता-पिता से नहीं हो पाई, तब उन्होंने रिश्तेदारों से पूछा तो उन्हें चला कि उनके माता-पिता भी मुंबई होर्डिंग हादसे में फंस गए हैं। अब खबर है कि उनकी मौत हो गई है। दोनों की डेड बॉडी को बाहर निकाल लिया गया है।