3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

सिंगर हनी सिंह के हाल ही में भतीजे की मौत हो गई है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। सिंगर ने पोस्ट में श्रद्धांजलि देकर दुख जताया था। अब उनकी पर्सनल जिंदगी भी चर्चा में हैं। उन्होंने भी काफी दर्द और परेशानियों का सामना किया था। आइये जानते हैं उसके बारे में...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 3 Nov 2026, 2:30 PM IST

honey singh life journey

हनी सिंह ने अपनी जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे (Photo Source- Instagram/@yoyohoneysingh)

Honey Singh Life Journey: मनोरंजन जगत में अपनी धमाकेदार गानों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले फेमस पॉप स्टार और कंपोजर यो यो हनी सिंह ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए, जिन्हें लोग आज भी पार्टी और समारोहों में बड़े चाव से सुनते हैं। इन दिनों सिंगर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनके भतीजे विदित ओलक की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है। वह बीते दिन ही जालंधर लौटे और अपने भाई से गले लगकर खूब रोए। जिसके वीडियो भी सामने आए हैं। जहां एक तरफ पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है। वहीं, हनी सिह की पुरानी जिंदगी भी चर्चा में आ गई है।

एक समय था जब हनी सिंह को नशे की लत, तलाक, मानसिक तनाव और करियर के ग्राफ में भारी गिरावट देखने को मिली थी। जिसने उन्हें अंदर से पूरी तरह तोड़ कर रख दिया था। इस मुश्किल दौर की वजह से वह लगभग ढाई साल तक फिल्म इंडस्ट्री और लाइमलाइट से कोसों दूर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने अपनी जिंदगी की कठिनाइयों को हराकर एक नई जिंदगी जीने का फैसला किया और इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री मारी थी।

हनी सिंह ने अपनी जिंदगी के डरावने फेस पर खुलकर की थी बात

हनी सिंह ने साल 2019 में चार्टबस्टर गाना 'मखना' के जरिए धमाकेदार वापसी की थी। जब सिंगर आए तो हर कोई हैरान रह गया। उनके फैंस उनके बीते वक्त के बारे में जानना चाहते थे। सभी को सिंगर ने जवाब दिए। उन्होंने इंटरव्यू में अपने सबसे अंधेरे और डरावने फेस पर खुलकर बात की थी उन्होंने बताया था कि वह दौर उनके लिए किसी भयानक सपने जैसा था, जिससे उबरने में उन्हें काफी लंबा समय लगा।

हनी सिंह ने स्वीकार किया था कि उनकी मानसिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी थी और वह शराब की लत का शिकार हो गए थे। उन्हें नींद नहीं आती थी और इसके चलते उनके अंदर बीमारियां धीरे-धीरे घर करती चली गई थीं। उन्हें यह भी स्वीकार करने 3 से 4 महीने लगा दिए थे कि वह वाकई में मानसिक रूप से ठीक नहीं हैं। सिंगर ने कहा कि जब वह अपनी जिंदगी के हर पहलू को दुनिया के सामने रख सकते हैं, तो अपनी इस कमजोरी और बीमारी पर बात करने से क्यों हिचकिचाएं।

2021 में हुआ था हनी सिंह का तलाक

वहीं, हनी सिंह की जिंदगी में उस समय भी भूचाल आया जब अगस्त 2021 में उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में हनी सिंह और उनके परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनने के बाद शालिनी ने अपने सभी आरोप वापस ले लिए थे। हनी सिंह ने उन्हें एलिमनी के रूप 1 करोड़ दिए थे। वहीं, एक इंटरव्यू में सिंगर ने खुद माना था कि सफलता, पैसे, नशे और फेम के घमंड में वह अपने निजी जीवन और परिवार को समय देना भूल गए थे, जिससे उनके रिश्ते में दूरियां आ गईं थीं।

हनी सिंह के भतीजे की हुई कार हादसे में मौत

बता दें, हनी सिंह के भतीजे की जो मौत हुई है वह कार एक्सीडेंट में हुई है। वह अपने दोस्त आरव तलवार (जो 'पैपी स्वीट्स' के मालिक के बेटे थे) के साथ एक बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे थे। उनकी वोक्सवैगन (Volkswagen) कार पुलिस लाइन्स के पास फ्लाईओवर पर सड़क किनारे खड़ी नगर निगम की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौत हो गई। जिसके बाद हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया था।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन