3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़

Anand Dubey on Tusshar Kapoor Threat: मंगलवार 3 नवंबर को तुषार कपूर को धमकी मिलने के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान आया सामने बोले कि मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर की गई 5 करोड़ की मांग।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rashi Sharma

•

Updated: 3 Nov 2026, 2:35 PM IST

Anand Dubey on Tusshar Kapoor Threat

तुषार कपूर और शिवसेना नेता आनंद दुबे। (फोटो सोर्स: @tusshark89/instagram and IANS)

Anand Dubey on Tusshar Kapoor Threat: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद अब दिग्गज अभिनेता जितेंद्र के बेटे और एक्टर तुषार कपूर को कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये की फिरौती के लिए धमकी मिली हैं। इसके बाद से एक बार फिर मुंबई की कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। इस घटना के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे ने बड़ा बयान दिया है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है और अपराध करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आनंद दुबे ने अपने बयान में क्या कहा?

IANS से बात करते हुए आनंद दुबे ने कहा, "मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है। महाराष्ट्र और देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस के हाथों में है। जो कोई भी गड़बड़ी करेगा या अपराध करने की हिम्मत करेगा, उसे पकड़ा जाएगा, जेल भेजा जाएगा और कानूनी कार्रवाई के जरिए सजा दी जाएगी। मुंबई के हर नागरिक को सुरक्षा देना हमारी सरकार का कर्तव्य और जिम्मेदारी है। तुषार कपूर को मिली धमकी की पुलिस जांच कर रही है।"

तुषार कपूर से मांगे 5 करोड़, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने

मुंबई पुलिस के मुताबिक, कथित तौर पर तुषार कपूर को एक शख्स का फोन आया था और कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मेंबर हैरी बॉक्सर बताया और एक्टर से 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की और धमकी भी दी। इसके बाद तुषार कपूर ने तुरंत ही मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी।

बता दें कि इस मामले की जांच एंटी-एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच का रही है। बता दें कि क्राइम ब्रांच की टेक्निकल टीम तुषार को आए फोन कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच की और आवाज को हैरी बॉक्सर के ऑफिशियल ऑडियो सैंपल से मैच कराया।

पुलिस को हैरी बॉक्सर के सैंपल से नहीं मिली आवाज

सीनियर पुलिस ऑफिसर के अनुसार, धमकी वाले कॉल में जो आवाज सुनाई दे रही है, वो हैरी बॉक्सर के ऑडियो सैंपल से मैच नहीं हुई। अब पुलिस का मानना है कि किसी ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम का इस्तेमाल कर एक्टर को डराने की कोशिश की हो सकती है। फिलहाल, मुंबई पुलिस उस शख्स की तलाश करते हुए यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कॉल किसने की थी और उसका इरादा क्या था।

टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर हुई थी फायरिंग

बता दें कि पिछले महीने की 18 अक्टूबर को जैकी श्रॉफ के बेटे और एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें उनको हल्की चोटें आयीं थीं, जबकि उनका ड्राइवर घायल हो गया था, जिसको टाइगर ने खुद अस्पताल पहुंचाया था। टाइगर पर हुई गोलाबारी की जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई गैंग के लिए काम कर रहे अनिल पंडित ने ली थी।

इस घटना के बाद बॉलीवुड सेलेब्स की सेफ्टी को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। अब लगभग 15 दिनों बाद तुषार कपूर को मिली इस फिरौती की धमकी ने एक बार फिर फिल्म जगत में सुरक्षा को लेकर बहस छेड़ दी है।