2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

Anuj Thakur Post: अभिनेता अनुज ठाकुर का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है, उनके जाने से पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अब ऐसे में उनका आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 2 Nov 2026, 12:18 PM IST

Anuj Thakur death at 33 reason is heart attack actor Last Post viral instagram

अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में निधन (Photo Source- Instagram/anujthakur247)

Anuj Thakur Last Post: टेलीविजन इंडस्ट्री उस समय चौंक गई, जब खबर आई कि फेमस अभिनेता अनुज ठाकुर का निधन हो गया है। वह महज 33 साल के थे। अभिनेता की अचानक हुई मौत की खबर से उनके परिवार, दोस्तों और फैंस को गहरा सदमा लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुज ठाकुर की मौत कार्डियक अरेस्ट यानी दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई है। इस दिल दहला देने वाली खबर की पुष्टि उनके करीबी दोस्त और जाने-माने कास्टिंग डायरेक्टर रूपेश सोनार ने मीडिया के सामने की है। अब इसके बाद एक्टर का आखिरी पोस्ट सामने आया है। जो वायरल हो रहा है।

अनुज ठाकुर के साउथ अफ्रीका ट्रिप का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल

अभिनेता अनुज ठाकुर का जो आखिरी पोस्ट उनके निधन के बाद सामने आया है वह उनके बर्थडे ट्रिप का है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 30 जुलाई 2026 को एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने अपनी कई खूबसूरत वादियों और रोड ट्रिप की फोटोज डाली थीं। यह साउथ अफ्रीका ट्रिप का बताया जा रहा है।

अनुज ने अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन भी दिया था। उन्होंने लिखा था, जोहानसबर्ग, क्रूगरनेशनलपार्क, केपटाउन...एक खूबसूरत देश है। मुझे बहुत अच्छा लगा कि यहां लोग कहीं आते-जाते समय संगीत सुनते ही नाचने लगते हैं… एक शानदार #बर्थडे ट्रिप।"

अनुज ठाकुर के निधन की जानकारी उनकी दोस्त और कास्टिंग डायरेक्टर रूपेश सोनार ने की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि तुम अब हमारे बीच नहीं हो। तुम सिर्फ एक दोस्त नहीं थे, बल्कि मेरे लिए एक छोटे भाई जैसे थे। हमने साथ में बहुत सारे प्रोजेक्ट प्लान किए थे, और मुझे आज भी तुम्हारे शुरुआती दिनों में तुम्हारे स्ट्रगल और तुम्हारी जर्नी देखना याद है। जिंदगी सच में अनप्रेडिक्टेबल है। यह मानना ​​दिल तोड़ने वाला है कि तुम इतनी जल्दी चले गए।"

वहीं, TOI से बातचीत करते हुए रूपेश ने बताया कि वह अनुज को साल 2008 से जानते थे और दोनों ने कई टेलीविजन प्रोजेक्ट्स में साथ काम किया था। दुखद बात यह है कि मौत से महज 10 दिन पहले ही रूपेश की अनुज से आखिरी मुलाकात हुई थी। शुक्रवार की रात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए उन्हें अनुज के निधन की खबर मिली, जिसकी पुष्टि बाद में परिवार ने की कि अभिनेता को अचानक दौरा (Seizure/Heart Attack) पड़ा था।

सेलेब्रिटीज ने जताया शोक अनुज के निधन पर शोक

अनुज ठाकुर के अचानक दुनिया से चले जाने पर टेलीविज़न और फिल्म जगत के कई कलाकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। टीवी एक्टर वकार शेख ने हैरानी जताते हुए लिखा कि वे अनुज को उनके शुरुआती दिनों से जानते थे और वह एक बहुत ही प्यारे और अच्छे इंसान थे। वहीं, मनोज बाजपेयी की फिल्म 'डिस्पैच' में नजर आ चुकीं अभिनेत्री हंसा सिंह ने भी इस खबर को दिल तोड़ने वाला बताया।