3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत में नहीं रहेगी अनुष्का की बेटी वामिका, विराट कोहली ने बेटे के लिए लिया ये फैसला

Anushka Sharma And Virat Kohli: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडिया छोड़ने वाले हैं। खबरें हैं कि कपल लंदन शिफ्ट हो जाएंगे। फैंस इससे काफी परेशान हो रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 17 May 2024, 2:58 PM IST

anushka sharma and virat kohli

anushka sharma and virat kohli

Anushka Sharma And Virat Kohli: बॉलीवुड के पावर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को लेकर एक बड़ी खबर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि दोनों अपने बच्चों की वजह से इंडिया छोड़ सकते हैं। ये सुनकर फैंस का झटका जरूर लग सकता है। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने दूसरे बच्चे को लंदन में ही जन्म दिया था। बेटे का नाम कपल ने अकाय रखा। दूसरे बच्चे की जानकारी अनुष्का शर्मा ने एक इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी थी। तब से ही कयास लगाए जा रहे थे कि कपल लदंन शिफ्ट हो सकते हैं। अब इस खबर पर विराट कोहली ने एक हिंट भी दिया है इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली छोड़ेंगे भारत (Anushka Sharma And Virat Kohli)

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ही अपने बच्चों को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। इतने साल हो गए हैं पर कपल ने न ही बेटी वामिका का चेहरा दिखाया है और न ही बेटे अकाय की कोई तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। ऐसे में विराट कोहली ने अपने रिटायरमेंट को लेकर बात की और लंदन शिफ्ट होने का संकेत दिया। उन्होंने कहा, "एक खिलाड़ी के रूप में, हमारे करियर की एक एक्सपायरी डेट होती है। मैं बस पीछे की तरफ काम कर रहा हूं, मैं हमेशा के लिए नहीं खेल सकता। मुझे यकीन है कि तब तक मुझे कोई पछतावा नहीं होगा। जब तक मैं खेल रहा हूं, मैं अपना सब कुछ दूंगा, लेकिन एक बार जब मैं खेल लूंगा, तो मैं चला जाऊंगा, आप मुझे कुछ समय के लिए नहीं देख पाएंगे।"

यह भी पढ़ें:Pushpa 2: आगे बढ़ी ‘पुष्पा 2’ की रिलीज डेट, 15 अगस्त को नहीं होगी रिलीज? बड़ा अपडेट आया सामने

विराट कोहली के इस बयान के बाद यही कहा जा रहा है कि विराट और अनुष्का दोनों अपने बच्चों के साथ इंडिया छोड़ देंगे। दोनों विदेश जाकर रहेंगे। अगर ऐसा हुआ तो कहा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा बॉलीवुड भी छोड़ देंगी। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।