scriptप्रदेश के इन होनहारों की ऊंची उड़ान, हिमालय की वादियों में दिखाएंगे प्रतिभा, पढ़ें पूरी खबर… | Rovers will show talent in the Himalayas litigants | Patrika News

प्रदेश के इन होनहारों की ऊंची उड़ान, हिमालय की वादियों में दिखाएंगे प्रतिभा, पढ़ें पूरी खबर…

locationपालीPublished: May 26, 2019 12:55:28 am

Submitted by:

Rajkamal Ranjan

नेपाल में प्रशिक्षण लेने के साथ संस्कृति से होंगे रूबरू

Rovers will show talent in the Himalayas litigants

प्रदेश के इन होनहारों की ऊंची उड़ान, हिमालय की वादियों में दिखाएंगे प्रतिभा, पढ़ें पूरी खबर…

पाली। स्कूल में सेवा की सीख लेने वाले स्काउट गाइड व रोवर अब ऊंची उड़ान भरने वाले है। जिले के चार रोवर 29 मई से 1 जून तक विदेश यात्रा करेंगे। वे नेपाल की वादियों में विभिन्न एडवेंचर में भाग लेंगे। इसके अलावा प्रशिक्षण भी प्राप्त करेंगे। नेपाली संस्कृति से रूबरू होंगे। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर की ओर से इस बार राज्य स्तरीय रोवर रेंजर साहसिक हाइक का आयोजन काठमांडू नेपाल में किया जाएगा। जिसमें पाली जिले के चार रोवर शिवाजी ओपन रोवर क्रू के एमओपी जिला कॉर्डिनेटर जगदीश प्रसाद मीणा, रोवर ओम सुथार, राजकीय बांगड़ महाविद्यालय के रोवर विशाल व बलवंत का चयन किया गया। ये नेपाल में जाकर हिमालय की वादियों में साहसिक गतिविधियों में भाग लेंगे। इसके साथ ही राज्य के 80 रोवर रेंजर इसमें शामिल होंगे।
नेपाल में ये होगी गतिविधियां

नेपाल जाने वाले पाली के रोवर के साथ जिले के रोवर हिमालय की पहाडय़ों पर रॉक क्लाइम्बिंग करेंगे। बंजी जंपिंग, रिवर राफ्टिंग, जिप्लाइन व पैरा ग्लाइडिंग गतिविधियों में भी भाग लेंगे। इसके अलावा नेपाल की संस्कृति, रीति-रिवाज, त्योहार, पर्यावरण आदि की जानकारी प्राप्त करेंगे। नेपाल के धार्मिक व दार्शनिक स्थलों का भ्रमण करेंगे।
इस तरह किया चयन

स्काउट गाइड के राज्य स्तर का वार्षिक कार्यक्रम बनता है। उसमें रोवर के पूरे वर्ष की गतिविधियों और उपलब्धियों के आधार पर मेरीट तैयार की जाती है। इसमें पाली के इन चार रोवर ने स्थान बनाया है।
सेवा भाव बढ़ाना उद्देश्य

रोवर के इस आयोजन का उद्देश्य रोवल व स्काउट को अन्य देशों व अन्य राज्यों के वातावरण का ज्ञान करना है। वहां के लोगों से मिलाना है। जिससे वे संस्कृति और त्योहारों आदि से रूबरू हो सके। इसके साथ ही स्काउट गाइड का सेवा भाव अधिक बढ़ाना है।
नेपाल का राष्ट्रीय ट्रेनिंग सेन्टर करेगा सहायता

नेपाल में स्काउट गाइड का राष्ट्रीय ट्रेनिंग सेंटर है। उसकी तरफ से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद उनको भ्रमण कराने के साथ अन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा।
गोविन्द मीणा, सीओ स्काउट, पाली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो