scriptभारतीय वंश की गायों को नृत्य नाटिका के माध्यम से बचाने आज साकार होगा मंच | Save the Indian lineage of cows through dance drama today will be | Patrika News
पाली

भारतीय वंश की गायों को नृत्य नाटिका के माध्यम से बचाने आज साकार होगा मंच

– शक्ति दर्शन योगाश्रम और राजस्थान पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में होगा आयोजन
 

पालीFeb 15, 2018 / 01:15 pm

Avinash Kewaliya

पाली. भारतीय वंश की गायों के संरक्षण के लिए पाली शहर में होने जा रहे अनूठे आयोजन का साक्षी आज पूरा पाली बनेगा। शक्ति दर्शन योगाश्रम और राजस्थान पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में नगर परिषद के सहयोग से टाउन हॉल पाली में यह आयोजन होगा। डेढ़ घंटे के नाट्य मंचन के जरिये देशभर से आए कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
नृत्य नाटिका का मंचन गुरुवार को टाउन हॉल पाली में शाम 6 बजे से किया जाएगा। इस नाटिका नाम विश्व माता गोमाता नृत्य नाटिका रखा गया है। इसमें गोमाता के महत्व और इसके संरक्षण पर जोर डाला जाएगा। इस नाटिका की प्रस्तुति देने के लिए पूरे देश के अलग-अलग कोने से कलाकार पाली पहुंचना शुरू हो गए हैं। ये कलाकार अब तक देश के कई हिस्सों में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। इनका प्रस्तुति देने का अंदाज और गायों के संरक्षण के बारे में जागरूक करने की पहल को सभी ने सराहा है।
राजस्थान के कई शहरों में हुए आयोजन

शक्ति दर्शन आश्रम के योगाचार्य देव बाबा के सान्निध्य में इस नृत्य नाटिका का मंचन पाली में पहली बार होने जा रहा है। इससे पहले प्रदेश में कई स्थानों पर इन नाटिकाओं की प्रस्तुति दी जा चुकी है।
जुटे रहे तैयारियों में

आश्रम के नवीन पारीक ने बताया कि इस नृत्य नाटिका के मंचन को अंतिम रूप देने में जिनेन्द्र जैन, धर्मेन्द्र तातेड़, प्रदीप मुथा, ललित मालू, परमेश्वर जोशी, दीपक रामावत सहित गोपुत्र सेना के कार्यकर्ता जुटे रहे।
गायों के प्रति जागेगा सेवा भाव

युवा कलाकारों द्वारा गायों के लिए नाट्य गीतिका के माध्यम से किया जा रहा कार्यक्रम वाकई प्रेरणास्पद है। इसमें आमजन में गायों के प्रति सेवा का भाव जागेगा।
– छोगालाल बोहरा, संरक्षक, पिंजरापोल गोशाला पाली।

युवाओं को प्रेरित करेगा कार्यक्रम

आजकल के युवाओं को नृत्य नाटिका के माध्यम से गायों का महत्व बताना अपने आप में ही बहुत आकर्षक होगा। ये मंचन पाली के युवाओं को अवश्य ही प्रेरित करेगा।
– महेन्द्र बम्ब, सामाजिक कार्यकर्ता

युवा कलाकारों का अद्भूत प्रयास

युवा कलाकारों द्वारा सजीव नाट्य मंचन वाकई अद्भुत होगा। आमजन में इससे गायों के प्रति सेवा का भाव जागेगा।

– बजरंग हुरकट, अध्यक्ष, गो सेवा समिति पाली।

Home / Pali / भारतीय वंश की गायों को नृत्य नाटिका के माध्यम से बचाने आज साकार होगा मंच

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो