scriptExam tips : उत्तर में शब्दों का नहीं होना चाहिए दोहरान | Teacher of Geography told the exam tips to the students in Pali Rajast | Patrika News

Exam tips : उत्तर में शब्दों का नहीं होना चाहिए दोहरान

locationपालीPublished: Feb 20, 2020 05:33:32 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

Patrika coaching : पत्रिका कोचिंग :गेस्ट राइटर : ओमप्रकाश कुमावत, व्याख्याता, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनाई मांझी

Exam tips : उत्तर में शब्दों का नहीं होना चाहिए दोहरान

Exam tips : उत्तर में शब्दों का नहीं होना चाहिए दोहरान

पाली। भूगोल विषय का प्रश्न पत्र काफी विस्तृत होता है। इसमें समय का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर महत्वपूर्ण प्रश्न छूट सकते है। इसमें प्रश्नों का उत्तर विश्लेषणानात्मक रूप से देना चाहिए। जनसंख्या, अर्थव्यवस्था, परिवहन व व्यवसाय आदि का उत्तर देते समय राजस्थान, भारत व विश्व के मानचित्र को आधार बनाना चाहिए। इससे प्रश्न याद करने में आसानी रहने के साथ अंक भी अच्छे मिलते है। भूगोल विषय दो खण्ड मानव भूगोल तथा भारत जनंसख्या एवं अर्थव्यवस्था दो खण्डों का होता है। ये दोनों अंक 28-28 अंकों में बंटे हुए है। इसमें प्रश्न चार भाग में विभक्त होते है।
भूगोल विषय की विशेष ध्यान रखने योग्य बातें
-अ भाग में 13 प्रश्न आते है। प्रत्येक प्रश्न की उत्तर सीमा 20 शब्द होती है। अंक भी एक-एक ही होता है।
-भाग ब में दो-दो अंक के प्रश्न पूछे जाते है। इसमें प्रत्येक प्रश्न का अंक 2-2 निर्धारित है। ये प्रश्न 14 से 21 क्रम तक पूछे जाते है। इसमें उत्तर सीमा 60 शब्द प्रति प्रश्न रहती है।
-प्रश्न संख्या 22 से 24 तक मानचित्र पर आधारित प्रश्न पूछे जाते है। इसमें प्रत्येक प्रश्न के दो-दो अंक तय है।
-भाग स में 25 से 27 क्रम तक 3-3 अंक के प्रश्न पूछे जाते है। इनकी शब्द सीमा 100 रहती है।
-प्रश्न पत्र के अंतिम द भाग में प्रत्येक प्रश्न 4-4 अंक का पूछा जाता है। इन तीन प्रश्नों की शब्द सीमा 200 शब्द की रहती है।
-अध्याय के अंत में दिए महत्वपूर्ण बिन्दुओं को याद करने पर विद्यार्थी भाग ब में पूछे सवालों के जवाब आसानी से दे सकते हैं।
-भाग ब व स के सवालों का जवाब लिखते समय उसमें सूचनात्मक व विश्लेषणात्मक तथ्यों का समावेश करना चाहिए। इससे परीक्षक पर बेहतर प्रभाव पड़ता है। इन बातों को अण्डर लाइन भी करना चाहिए।
-भाग द के प्रश्नों का उत्तर बिन्दुओं में देना चाहिए। जो याद करने में भी आसान रहते हैं और परीक्षक पर उसका प्रभाव भी बेहतर पड़ता है।
-अधिकांश मानचित्र जनसंख्या व अर्थव्यवस्था पर पूछे जाते है। इनको तैयार करने पर ही इसमें पूर्ण अंक प्राप्त किए जा सकते है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो