scriptशिक्षकों ने चुने पदाधिकारी | Teachers elected officials | Patrika News
पाली

शिक्षकों ने चुने पदाधिकारी

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला पाली के चुनाव व वार्षिक अधिवेशन

पालीFeb 07, 2021 / 07:59 pm

Rajeev

शिक्षकों ने चुने पदाधिकारी

शिक्षकों ने चुने पदाधिकारी

पाली. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला पाली के चुनाव व वार्षिक अधिवेशन चीमाबाई संचेती राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में रविवार को हुए। चुनाव में महावीर सिंह कुम्पावत को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। उन्होंने शिक्षकों को कर्तव्यनिष्ठा के पालन की सीख दी। प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह निमाज ने कहा कि ऐसा देश का एक मात्र शिक्षक संगठन जो लोकतांत्रिक तरीके से संचालित होता है। निवर्तमान अध्यक्ष भंवर सिंह जैतावत ने संगठन की सदस्य संख्या बढ़ाने एवं एकजुट रहने को कहा। मुकनाराम व संतोष चौधरी ने संगठन को मजबूत करने की बात कही। संचालन मंत्री दिनेश कुमार शर्मा ने किया।
चुनाव अधिकारी संग्राम सिंह राणावत, सहायक चुनाव अधिकारी श्यामलाल तोलम्बिया, पर्यवेक्षक छगन लाल थे। संघ की कार्यकारिणी में सभाध्यक्ष गोविंद नारायण सिंह, उप सभाध्यक्ष महेन्द्र सिंग गहलोत, अशोक व्यास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन नानीवाल, उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद, रुकमणी, उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मूलचंद गर्ग, उपाध्यक्ष संस्कृत सिकन्दर खां, उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षा दीनदयाल, मंत्री दिनेश शर्मा, अतिरिक्त मंत्री विजेन्द्रकुमार निर्मल, महिला मंत्री निर्मला यति, कोषाध्यक्ष प्रभु दयाल पालीवाल सहित सदस्य चुने गए। इस मौके ब्लॉक अध्यक्ष मानाराम जैतारण, नवरतन छीपा रायपुर, दिलीपसिंह जैतावत सोजत, वीरेंद्र व्यास पाली, चंद्रवीर सिंह राठौड़ बाली आदि मौजूद थे।

Home / Pali / शिक्षकों ने चुने पदाधिकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो