scriptरंग पंचमी पर हर तरफ छा गई खुशी | There was happiness everywhere on Rang Panchami | Patrika News
पाली

रंग पंचमी पर हर तरफ छा गई खुशी

ढोल की थाप पर खनकाएं डांडियां
राजपुरोहित समाज का होली स्नेह मिलन समारोह

पालीMar 13, 2020 / 08:56 pm

Rajeev

रंग पंचमी पर हर तरफ छा गई खुशी

रंग पंचमी पर हर तरफ छा गई खुशी

पाली. राजपुरोहित समाज की ओर से शुक्रवार को स्वामी आत्मानंद छात्रावास में होली स्नेह मिलन व रंग पंचमी का आयोजन किया गया। इसमें समाजबंधुओं ने परम्परागत वस्त्र पहनकर ढोल की थाप और पैरों में घुंघरू बांधकर दो घंटे से भी अधिक समय तक डांडियां खनकाते हुए मारवाड़ का लोक नृत्य कर लोगों का मन मोह लिया। गेर के बीच में गूंजते जयकारों व उड़ती गुलाल से माहौल होली के रंग में रंग गया।
राजपुरोहित विकास समिति सचिव चन्द्रभानु तालकिया व सहसचिव राजेन्द्रसिंह धुरासनी ने बताया कि दण्डी स्वामी देवानन्द सरस्वती के सान्निध्य में दीप जलाकर गुरु वंदना की गई। इसके बाद समाजबंधुओं ने गेर नृत्य के द्वारा एकता और संगठन का संदेश दिया। एक-दूसरे को गुलाल लगाई। इस मौके स्वामी देवानंद सरस्वती महाराज ने सामाजिक सरोकारों और दायित्वों के प्रति स्वयं को समर्पित करने का आह्वान किया।
भामाशाहों का किया सम्मान
समिति अध्यक्ष रणजीत सिंह भीवली ने बताया कि सामाजिक विकास और उत्थान यज्ञ में आहुति देने वाले भामाशाहों का सम्मान किया गया। समाजबंधुओं ने सामाजिक विकास के लिए बढचढ़ कर बोलियां लगाई। कांग्रेस नेता महावीर सिंह सुकरलाई ने बालिका शिक्षा के लिए समाज को विशेष सुविधाएं व संसाधन जुटाने को कहा। इस मौके सोहनसिंह पिलोवनी, मोहनसिंह मंडली, सुमेरसिंह शिवतलाव, अचलसिंह सुकरलाई, मानसिंह खाराबेरा, रेवतसिंह केसरिया, किरणसिंह पिलोवनी, ओमसिंह ढारिया, धनसिंह सणतरा, गणेश सिंह पुनायता आदि भामाशाहों का विशेष सम्मान किया गया।
इन्होंने किया सहयोग
महाप्रसादी के लाभार्थी मोहनसिंह मंडली का बहुमान किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष रिड़मल सणतरा, कोषाध्यक्ष भंवरसिंह मादड़ी, खीमसिंह कानोड़, मांगीलाल बारवा, रामचन्द्रसिंह सुकरलाई, सोहनसिंह पिलोवनी, दलपतसिंह पाली, सुमेरसिंह धोलेरिया, चैनसिंह ढारिया, महेन्द्रसिंह आऊवा आदि ने सहयोग किया। संचालन राजेन्द्रसिंह धुरासनी व इंद्रसिंह पिलोवनी ने किया।

Home / Pali / रंग पंचमी पर हर तरफ छा गई खुशी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो