scriptदो पक्षों में झगड़ा, तीन जने घायल, माहौल गर्माया | Two sides quarrel, three people injured, atmosphere heated up | Patrika News
पाली

दो पक्षों में झगड़ा, तीन जने घायल, माहौल गर्माया

सोजत. थाना क्षेत्र के बिलाडिय़ा गेट के बाहर आपसी कहासुनी को लेकर दो पक्षों में सोमवार रात को झगड़ा हो गया।

पालीSep 17, 2019 / 01:44 am

vivek

सोजत. आपसी कहासुनी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया।

सोजत. आपसी कहासुनी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया।

सोजत. थाना क्षेत्र के बिलाडिय़ा गेट के बाहर आपसी कहासुनी को लेकर दो पक्षों में सोमवार रात को झगड़ा हो गया। झगड़े में एक पक्ष के तीन जने घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद कस्बे में माहौल गरमा गया। घायलों के परिजन व उनके पक्ष के लोग थाना परिसर व बिलाडिय़ा गेट पर एकत्रित हो गए और हंगामा करने लगे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पाली से अतिरिक्त जाब्ता भी बुलाया गया। देर रात तक हालात काबू में थे।
पुलिस के अनुसार यूपी हाल बिलाडिय़ा गेट निवासी तीन जनों के साथ आपसी कहासुनी को लेकर एक पक्ष के लोगों ने मारपीट की। जिससें तीनों घायल हो गए। उन्हें सोजत अस्पताल पहुचाया गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में भीड़ लग गई। वहीं बिलाडिय़ा गेट सहित जोधपुरिया गेट पर भी घायल पक्ष के लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने जोधपुरिया गेट सोजत निवासी एक अन्य पक्ष के रहवासी मकान पर पथराव किया। जहां दोनों गुटों के लोग पहुंचे और बीच बचाव भी किया। सूचना पाकर सोजत कार्यवाहक थानाधिकारी मूलसिंह भाटी मय पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस अस्पताल भी पहुंची। आक्रोशित लोगों की भीड़ घरों के बाहर सहित तीन स्थानों पर जमा हो गई।
देरी से पहुंची पुलिस, लापरवाही उजागर
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि घटना के बाद कस्बे में माहौल तनावपूर्ण हो गया था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन पुलिस देरी से पहुंची। इससे माहौल और ज्यादा गरमा गया। घायल पक्ष की ओर से थाने में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी
हुई है।

Home / Pali / दो पक्षों में झगड़ा, तीन जने घायल, माहौल गर्माया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो