scriptVIDEO : महिला दिवस पर अनशन रखा, ग्रेड पे बढ़ाने रचाई मेहंदी | Women Patwars of Rajasthan Patwar Association fasted in pali | Patrika News
पाली

VIDEO : महिला दिवस पर अनशन रखा, ग्रेड पे बढ़ाने रचाई मेहंदी

-राजस्थान पटवार संघ के तत्वावधान में किया प्रदर्शन

पालीMar 08, 2021 / 09:00 pm

Suresh Hemnani

VIDEO : महिला दिवस पर अनशन रखा, ग्रेड पे बढ़ाने रचाई मेहंदी

VIDEO : महिला दिवस पर अनशन रखा, ग्रेड पे बढ़ाने रचाई मेहंदी

पाली। राजस्थान पटवार संघ के तत्वावधान में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पटवारियों ने जिला मुख्यालय पर अनशन रखकर प्रदर्शन किया। महिलाओं पटवारियों ने संघ की ओर से लम्बे समय से की जा रही मांगों को पूरा करने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।
इस प्रदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से महिला पटवारी पहुंची और नारे लगाने के साथ उनका पे ग्रेड 3600 रुपए करने के लिए हाथों पर इसी डिजाइन की हीना रचाई। छोटे बच्चों को लेकर पहुंची महिला पटवारियों ने बच्चों के टीशर्ट पर पे ग्रेड बदलने की मांग की।
ये है पटवारियों की मांगें
-पटवारियों की वेतन विसंगति व वेतन संधार के लिए पूर्व में हुए समझौतों के तहत ग्रेड पे 3600 रुपए किया जाए।
-एसीपी योजना के तहत 9, 18, 27 की सेवा अवधि के स्थान पर 7, 14, 21, 28 व 32 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने पर चयनित वेतनमान का लाभ देते हुए पदोन्नति पद का वेतन दिया जाए।
-नो वर्क नो पे का आदेश निरस्त करते हुए कोटा संभाग व सवाई माधोपुर के पटवारियों को वेतन का भुगतान किया जाए।

Home / Pali / VIDEO : महिला दिवस पर अनशन रखा, ग्रेड पे बढ़ाने रचाई मेहंदी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो