scriptमंदिरों में धोक लगाकर किया पूजन | Worship done in temples | Patrika News
पाली

मंदिरों में धोक लगाकर किया पूजन

सम्मेद शिखर जैन तीर्थ पर नवाया शीश

पालीNov 12, 2021 / 07:51 pm

Rajeev

मंदिरों में धोक लगाकर किया पूजन

मंदिरों में धोक लगाकर किया पूजन

पाली. जैन तीर्थ सम्मेद शिखर सहित अन्य तीर्थ स्थलों की यात्रा पाली से गए 60 से अधिक श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को पूर्ण की। उनका पाली लौटने पर स्वागत किया गया। तीर्थ यात्री दल ने झारखंड के मधुबन स्थित सम्मेद शिखर सहित ऋजुबालिका, लछुआड़, गुणावा, पावापुरी, कुंडलपुर, राजगीर, बोध गया आदि तीर्थ स्थलों के दर्शन किए। यात्रा सुमन देवी, महेंद्र कुमार चौरडिय़ा परिवार पाली-नागौर हाल सूरत की ओर से करवाई गई। यात्रा से जुड़े मुदित पींचा ने बताया कि यात्रियों द्वारा चौरडिय़ा परिवार का बहुमान किया गया। व्यवस्था में संजय पींचा, गौरव चौरडिय़ा, नितिन चौरडिय़ा, सुरेश माहेश्वरी, दुर्गाराम बोरवाल, पूजा चौरडिय़ा, जयेश पींचा, मित्तल जैन, अनिल राखेचा, नितिन ओस्तवाल आदि ने सहयोग किया। यात्रा में पाली सहित सूरत, नागौर, जोधपुर, ब्यावर, बैंगलूरु, मुंबई, आणंद आदि स्थानों के यात्री शामिल थे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जैन तीर्थों पर विराजमान जैन संतों का आशीर्वाद लिया। मंदिरों में भगवान का पूजन कर खुशहाली की प्रार्थना की।

Home / Pali / मंदिरों में धोक लगाकर किया पूजन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो