scriptभात भरने आए मामा की माथे पर गोली मारकर हत्या | Murder in Gohana Sonipat after tik tok star shivani hatya | Patrika News
पानीपत

भात भरने आए मामा की माथे पर गोली मारकर हत्या

सोनीपत में हुई घटना, रोहतक का रहने वाला था सुरेश
भांजे की आज जानी है बारात, घर में मातम पसर
Sonipat में ही टिक-टॉक स्टार शिवानी का मर्डर

पानीपतJun 29, 2020 / 12:56 pm

Bhanu Pratap

BREAKING मध्यप्रदेश में उपचुनाव से पहले 56 बडे़ अधिकारियों के तबादले

BREAKING मध्यप्रदेश में उपचुनाव से पहले 56 बडे़ अधिकारियों के तबादले

सोनीपत। हरियाणा राज्य में सोनीपत जिले के गोहाना उपमंडल के गांव जौली में सुरेश (42 वर्षीय) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुरेश रोहतक जिले के गांव बराणा का रहने वाला था। वह अपने भांजे की शादी में भात भरने आया था। सोमवार सुबह सुरेश का शव जौली-लाठ चौक के निकट सड़क के किनारे पड़ा मिला। इस घटना से शादी में खुशियों की जगह मातम पसर गया है।
रविवार रात को गांव बाराणा के लोग साथ ले गए थे

गांव जौली निवासी शीलू की 29 जून को बारात जानी है। रविवार को गांव में खाने व भात भरने की रस्म थी। बराणा निवासी सुरेश व उनके तीन परिजन गांव जौली में भांजे शीलू की शादी में भात भरने आए थे। रविवार रात को भातियों में आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद गांव बराणा से कई व्यक्ति गांव जौली पहुंचे और सुरेश को गाड़ी में बैठा कर ले गए।
यह भी पढ़ें

एकतरफा प्यार में TIK-TOK Star शिवानी की बेरहमी से हत्या

सोमवार को झाड़ियों में मिला शव

सोमवार सुबह सुरेश का शव जौली-लाठ चौक से जौली गांव की तरफ जाने वाली सड़क के किनारे झाडिय़ों में पड़ा मिला। सुरेश की माथे में गोली मार कर हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना के प्रभारी जयप्रकाश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो